जिले की खबरें भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश राजनीति

रतलाम-देवास में भाजपा आगे

दो सीटों पर भाजपा तो दो पर कांग्रेस आगे
कटनी के चौंकाने वाले परिणाम भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण (Second phase of urban body elections in Madhya Pradesh) में हुए मतदान में आज शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस और भाजपा दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। आज 5 नगर निगमों की मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भाजपा जहां दो सीटों पर अपना दम ठोंक रही है तो वहीं दो सीटों पर कांग्रेस के भी प्रत्याशीबढ़त बनाए हुए हैं। रतलाम में भाजपा के प्रहलात पटेल, कांग्रेस के मयंक जाट से हर दौर की मतगणना में आगे रहे, वहीं देवास में भी भाजपा की गीता अग्रवाल ने 16 हजार वोटों की बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है, लेकिन रीवा, मुरैना में कांग्रेस ने बढ़त हांसिल कर भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी। सबसे रोचक परिणाम कटनी में भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी के नजर आ रहे हैं, वह भाजपा प्रत्याशी से 1200 वोटों से आगे चल रही है। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर है।


रतलाम में भाजपा के प्रहलाद पटेल कांग्रेस के मयंक जाट से 3900 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां मतगणना का दूसरा दौर हो चुका है। पहले राउंड में पटेल को 1313 दूसरे राउंड में 746 वोटों की तो तीसरे राउंड में करीब 1900 मतों की लीड मिली। वहीं देवास में भाजपा की गीता अग्रवाल कांग्रेस की विनोदनी व्यास पर 16000 वोटों की बढ़त बनाए हुए थीं।उधर रीवा में कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा बीजेपी प्रत्याशी प्रबोध व्यास से 4627 वोटों से चल रहे हैं। वहीं मुरैना में कांग्रेस की शारदा सोलंकी भाजपा की मीना जाटव से 3475 वोटों से आगे थीं। सबसे रोचक परिणाम कटनी में नजर आ रहे हैं, जहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी भाजपा की ज्योति बीना दीक्षित और कांग्रेस की श्रेया रौनक खंडेलवाल को टक्कर देते हुए आगे निकल रही है। यहां तीसरे दौर की गणना के बाद वह 2000 वोटों से आगे है।

कटनी और मुरैना के परिणाम सबसे ज्यादा रोचक

कटनी का परिणाम इसलिए ज्यादा रोचक है, क्योंकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो की तीन विधानसभा कटनी में हैं। यहां शर्मा ने खुद प्रचार में भाग लिया था, वहीं मुरैना की सीट भी भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, क्योंकि यहां मुख्यमंत्री शिवराज के अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने कमान संभाल रखी थी। साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रचार किया था। उनके मुकाबले के लिए नेता प्रतिपक्ष गोविंदसिंह और कमलनाथ भी प्रचार करने पहुंचे थे।

शिवराज का डंका… तीनों नगर परिषद पर कब्जा

शिवराजसिंह चौहान के क्षेत्र बुधनी जिले की तीनों नगर परिषद रेहटी, नसरुल्लागंज और बुधनी नगर परिषद पर भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। तीनों ही परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया और कांग्रेस की करारी हार हुई है। रेहटी में तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई।

Share:

Next Post

2 करोड़ खर्च कर छत्रियों को संवारा, फिर टपकने लगा पानी

Wed Jul 20 , 2022
छत्री परिसर में बने शिव मंदिर और अन्य स्थानों पर भी पानी गिरने से लोग परेशान इंदौर। नगर निगम (Nagar nigam) ने कुछ समय पहले कृष्णपुरा की छत्रियों को संवारने का काम किया था। हाल ही की बारिश में छत्रियों की हालत फिर बदतर हो गई है। जगह-जगह पानी टपक रहा है। यहां तक कि […]