देश राजनीति

असम में BJP government लोगों में सद्भाव मजबूत करने में सफल : Sonowal

गुवाहाटी। मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Chief Minister Sarbananda Sonowal) ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के अंतिम प्रचार अभियान (Final campaign of final phase of Assam assembly election) के दिन अभयापुरी, हाउली, चेंगा और जालुकबारी में जनसभाओं को संबोधित किया।

भाजपा के कद्दावर मंत्री तथा नेडा के संयोजक डॉ. हिमंत विश्वशर्मा के समर्थन में जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के सुवालकुची में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राज्य के बराक, ब्रह्मपुत्र घाटी, पहाड़ी और मैदानों में निवास करने वाले लोगों को एकजुट करने में काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस सरकार के समय में विभाजनकारी राजनीति राज्य को अस्थिर रखने के लिए प्रोत्साहित की गयी जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आदर्श वाक्य का अनुसरण किया है ताकि प्रदेश के लोगों को एक साथ लाया जा सके।

सोनोवाल ने जनसभा में सरकारी तंत्र से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला। भाजपा ने सभी स्थानीय समुदायों की संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान दिखाया और भूमिहीन स्थानीय परिवारों को भाजपा सरकार ने भूमि का पट्टा प्रदान किया जिसके चलते असम में लोगों के अधिकार सुनिश्चित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहाकि राज्य की जनता ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ द्वारा चलाए जा रहे गलत सूचना अभियान के बावजूद भाजपा और उसके सहयोगियों पर जबरदस्त विश्वास दिखाया है। उन्होंने आत्मनिर्भर असम के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में भाजपा की सरकार की जरूरत पर जोर दिया। कहाकि भ्रष्टाचार दूर करने और समान विकास के लिए राज्य में एक ईमानदार और समर्पित सरकार की जरूरत है। उन्होंने भाजपा और सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के उम्मीदवार गुनींद्र नाथ दास के समर्थन में बरपेटा के हाउली में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।

नेडा के संयोजक डॉ. विश्वशर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र में पहली बार रविवार को चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले वे पूरे राज्य में प्रतिदिन पांच से सात चुनावी सभाओं के साथ रोड शो व पैदल मार्च में हिस्सा लेते हुए सबसे अधिक चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले नेता के रूप में भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं।

कांग्रेस के चुनाव आयोग में डॉ. विश्वशर्मा के विरुद्ध की गयी शिकायत के बाद आयोग ने 02 अप्रैल को उन पर 48 घंटा के लिए चुनाव प्रचार व रैलियों में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी थी। हालांकि डॉ. विश्वशर्मा के आयोग को खेद पत्र प्रेषित किये जाने के बाद इस रोक को घटाकर 24 घंटे कर दिया गया था, जिसके चलते वे आज पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में हिस्सा ले पाए। उनकी जनसभा में भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गयी। इस जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा लेने वाले थे लेकिन छत्तीसगढ़ में माओवादी हमले के चलते वे अपना असम दौरा रद्द कर बीच में ही दिल्ली लौट गये। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कोरोना के नए स्ट्रेन की जानकारी जनता को दे सरकार : Devendra Fadnavis

Mon Apr 5 , 2021
मुंबई। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Leader of Opposition Devendra Fadnavis ) ने कहा कि महाराष्ट्र में फैल रहे कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona’s new strains) की जानकारी सरकार (Government ) को आम जनता को देना चाहिए। इससे आम जनता नए स्ट्रेन के बारे में सावधान हो सकेगी। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि […]