आचंलिक

हलाली के पास हुआ ब्लाइंड मर्डर, खुलासे के पहले शिनाख्ती में उलझी पुलिस

विदिशा। हलाली डेम के पास सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव वालों ने खून से लथपथ हालत में लाश देखी। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस की शुरूआत जांच में मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की शिनाख्ती नहीं हो सकी है। पुलिस के पास अभी सबसे बड़ी चुनौती मृतक के लाश की शिनाख्ती की है। पुलिस ने मृतक के फोटो जिले के सभी थानों के अलावा भोपाल, सागर, अशोकनगर, रायसेन और राजगढ़ जिले में भेजे हैं। ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों के बारे में। जानकारी मिल सके। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद संभवता लाश को यहां पर फैंका गया है। पुलिस ने मृतक की पूरी तलाशी ली है। उसके ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है कि जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके।



देर रात या फिर अलसुबह उतारा मौत के घाट
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक मुस्लिम वर्ग का हो सकता है और उसके हाथों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मजदूरी करता होगा। मृतक के एक हाथ में धागा बंधा हुआ है। उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच है। कद करीब 5 फुट 6 इंच रंग गेंहुआं काले कलर की गोल गले टीशर्ट लाल कलर की चैक शर्ट, ब्लेक कलर की जर्कीन और आसमानी कलर का जींस, ब्लेक बेल्ट और दहिने हाथ में काला धागा बंधा हुआ है।

Share:

Next Post

लोगों की जान के साथ कर रहें खिलवाड झोलाछाप डाक्टर

Tue Dec 6 , 2022
डिग्री है न डिप्लोमा बन गये डाक्टर जगह-जगह पनप रहे है क्लीनिक हर मर्ज की दे रहे है दवा सिरोंज। नगर सिरोंज में जैसे बाजार गलियो मे किराने की दुकाने संचालित हो रही है उसी तर्ज पर अब नगर में निजी क्लीनिक भी संचालित होने लगे है गौरतलब हो कि नगर में आये दिन झोलाछाप […]