भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गणेशोत्सव की रौनक गायब, भक्तों ने अपने घरों में ही की पूजा-अर्चना

भोपाल। राजधानी में गणेशोत्सव की रौनक गायब है। लोग घरों में ही बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेशोत्सव पर जो सड़कें रातभर रोशन नजर आती थीं वहां अब सन्नाटा पसरा है। 10 दिनी उत्सव में झांकी स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मंदिरों में भी लोगों की भीड़ गायब है। जबकि पिछले साल तक राजधानी में गणेशोत्सव पर पूरी राजधानी जगमग करती रहती थी। दिन हो या रात हर समय उत्सव का रंग देखने को मिलता रहता था। लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण के कारण कोई भी पर्व-त्योहार सार्वजनिक तौर पर नही मनाया जा रहा है।

Share:

Next Post

31 तक नहीं चलेंगी लो फ्लोर बसें

Mon Aug 24 , 2020
निजी बस संचालकों ने कहा, सरकार टैक्स माफ करे तभी चलाएंगे बसें भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में पिछले पांच माह से बसों का संचालन रूका हुआ है। अभी भी यह तय नहीं है कि बसों का संचालन कब तक होगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) का कहना है कि फिलहाल 31 अगस्त तक लो […]