विदेश

चार दशक बाद आज ईयू से पूरी तरह अलग हुआ ब्रिटेन, संसद ने ब्रेक्जिट व्यापार समझौते पर लगाई मुहर

लंदन। नए साल के साथ ही (Britain) और यूरोपीय संघ (EU) के संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। लगभग चार दशक तक ईयू का हिस्सा रहा ब्रिटेन 31 दिसंबर को पूरी तरह से उससे अलग हो जाएगा। अलगाव के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार को लेकर हुए ऐतिहासिक समझौते को ब्रिटेन की संसद के निचले सदन ने बुधवार को मंजूरी दे दी। दोनों पक्षों ने 24 दिसंबर को समझौता होने का एलान किया था।

हाउस ऑफ कॉमंस में प्रस्ताव के पक्ष में 521 और विरोध में 73 वोट पड़े। उच्च सदन हाउस ऑफ लॉ‌र्ड्स में इस पर बहस होगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय संघ के नेताओं ने बुधवार को ही इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। ईयू से ब्रिटेन के अलग होने यानी ब्रेक्जिट के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापारिक संबंधों के निर्धारण को लेकर पिछले चार वर्षों से बातचीत चल रही थी।

ईयू और ब्रिटेन के बीच सालाना लगभग एक ट्रिलियन डॉलर (लगभग 74 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार होता है। संसद की विशेष बैठक में जॉनसन ने कहा, ‘ब्रेक्जिट अंत नहीं, बल्कि एक शुरुआत है।’ उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नया आकार देने के लिए ईयू के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि ब्रेक्जिट के बाद जो अधिकार हमें मिले हैं उसका बेहतर इस्तेमाल करने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

Share:

Next Post

भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता से सभी वर्गों में अलोकप्रिय : अखिलेश

Thu Dec 31 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता के चलते किसानों, श्रमिकों, सहित जनता के सभी वर्गों में अलोकप्रिय होती जा रही है। संवाद और सहिष्णुता से उसने दूरी बना ली है। नतीजतन लोकतंत्र की मर्यादाएं टूट रही हैं और संविधान के अंतर्गत केन्द्र, राज्य सम्बन्धों में भी तनाव […]