चुनाव 2024 देश

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए BRS सांसद बीबी पाटिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) में कुछ दिन ही बचे हैं। इससे पहले पार्टियों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी (KCR’s party in Telangana) भारत राष्ट्र समिति (BRS) को एक और बड़ा झटका लगा। बीआरएस के सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल (BRS MP Bhimrao Baswantrao Patil) (बीबी पाटिल) भगवाधारी हो गए हैं। भीमराव बसवंतराव पाटिल को बीबी पाटिल के नाम से जाना जाता है। वे वर्तमान में तेलंगाना के जहीराबाद लोकसभा सीट से सांसद (MP from Zaheerabad Lok Sabha seat of Telangana) हैं। उनका जन्म तेलंगाना के कामारेड्डी के सिरपुर में हुआ था।

उन्होंने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा कृषि महाविद्यालय से बीएससी (कृषि) की डिग्री प्राप्त की। उनकी पत्नी का नाम अरुणा बी पाटिल है और एक बेटा भी है। मोदी लहर में बीआरएस ने बीबी पाटिल पर विश्वास जताया था और उन्हें जहीराबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में बीबी पाटिल अपनी सीट बचाने में सफल हुए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बीबी पाटिल ने बीआरएस से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बीबी पाटिल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।


एक दिन पहले लोकसभा सांसद पी रामुलु ने गुरुवार को बीआरएस से इस्तीफा दिया था और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बीआरएस सांसद के आने से भाजपा को तेलंगाना में मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव 2024 में इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। माना जा रहा है कि पी रामुलु और बीबी पाटिल भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Share:

Next Post

कांग्रेस के काले नागों ने बेच दिया ईमान...CM सुक्खू का बागी विधायकों पर बड़ा हमला

Fri Mar 1 , 2024
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में चल सरकार सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने शुक्रवार को सोलन जिले की जनता को 88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी. धर्मपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग (Cross […]