भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा-कांग्रेस का खेल बिगाडऩे के लिए बसपा की सेना तैयार

  • बसपा ने दो बार में अभी तक 18 प्रत्याशियों की घोषणा की है

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी भाजपा और कांग्रेस का खेल बिगाडऩे के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी ने अभी तक 18 विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सेना उतार दी है। बसपा ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 नाम है। यह प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस दोनों का ही गणित बिगाड़ सकते हैं। इससे पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारी अब और तेज हो गई है। कांग्रेस भी 24 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं भाजपा के प्रत्याशियों की सूची भी एक-दो दिनों में फाइलन हो जाएगी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्यप्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजी रमाकांत पिप्पल की ओर से शुक्रवार को यह घोषणा की गई है।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
पूर्व मंत्री महेंद् बौद्ध बसपा में शामिल हुए हैं, वे दतिया जिले की भांडेर (अजा) से चुनाव लड़ेंगे। इंजी. पूरन सिंह अहिरवार रायसेन जिले की सांची (अजा) स मैदान में उतरेंगे। हरपाल मांझी ग्वालियर जिले की ग्वालियर सीट से (सामान्य) सीट से चुनाव लड़ेंगे। महेश बघेल ग्वालियर जिले की ग्वालियर पूर्व (सामान्य) से चुनाव मैदान में उतरेंगे। रमेश डाबर को गुना जिले की बमौरी (सामान्य) से टिकट दिया गया है। विक्रम सिंह गहलोत को इंदौर जिले की सांवेर (अजा) से लड़ाया जाएगा। शंकरलाल चौहान को मंदसौर जिले की सुवासरा (सामान्य) से उतारा गया है। यह सीट हरदीप सिंह डंग के कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले जाने के बाद खाली हुई थी। जीतेंद्र वासिन्दे को खंडला जिले की मांधाता (सामान्य) से मैदान में उतारा जा रहा है। गोपाल सिंह भिलाला को राजगढ़ जिले की ब्यावरा (सामान्य) से मैदान में उतारा गया है। गजेंद्र बंजारिया को आगर जिले के आगर (अजा) सीट से टिकट दिया गया है।

पूर्व में घोषित हो चुके हैं आठ प्रत्याशी
बसपा ने उपचुनाव के लिए सबसे पहले अपने आठ प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पहली सूची में बसपा के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह को मुरैना जिले की जौरा सीट (सामान्य) से टिकट दिया गया है। रामप्रकाश राजौरिया को मुरैना (सामान्य) सीट का टिकट दिया गया है। भानुप्रताप सिंह सखवार को मुरैना जिले की अम्बाह (अनुसूचित जाति) सीट से टिकट दिया गया है। योगेश मेघसिंह नरवरिया को भिंड जिले की मेहगांव (सामान्य) सीट का टिकट दिया गया है।जसवंत पटवारी को भिंड जिले की गौहद (अनुसूचित जाति) सीट से टिकट दिया गया है। संतोष गौड़ को ग्वालियर जिले की डबरा (अनुसूचित जाति) सीट पर टिकट दिया गया है। कैलाश कुशवाह को शिवपुरी जिले की पोहरी (सामान्य) सीट से टिकट दिया गया है। राजेद्र जाटव को शिवपुरी की करैरा (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में उतारा है।

Share:

Next Post

एसपी की दो टूक... अवैध शराब, जुआ-सट्टा पूरी तरह बंद कराओ, नहीं तो प्रभारियों पर होगी कार्रवाई

Sat Oct 3 , 2020
एसपी की फटकार के बाद थानों में मचा हड़कंप, एक दूसरे पर खिसिया रहे अधिकारी-कर्मचारी भोपाल। राजधानी के एसपी नार्थ एमके मिश्रा ने कल सुबह सेट पर कॉनफ्रेंस के दौरान पुराने शहर के थाना प्रभारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने बकायदा थानावार नाम लेकर अवैध गतिविधियों तथा काले कारोबारों को बंद कराने की नसीहत दी। […]