भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बुर्जग नेता सोनिया, युवा नेता राहुल को बनाना चाहते हैं अध्यक्ष

  • कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं के अलग-अलग मत

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर अध्यक्ष पद को लेेकर चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें नेताओं के अलग-अलग मत सामने आए हैं। मप्र कांग्रेस के कुछ नेता सोनिया गांधी को ही अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहते हैं, जबकि कुछ नेता राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने के पक्षधर हैं। जबकि कुछ नेता पूर्णकालिक अध्यक्ष की पैरवी कर रहे हैं। मप्र कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी के हाथ में ही अध्यक्ष पद की कमान रखना चाहते हैं। इसके लिए कमलनाथ ने बाकायदा सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘श्रीमती सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफवाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया। श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है। मैं श्रीमती सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि ‘यह समय कॉंग्रेस को एक मत होने का है। मत भिन्नता का नहीं। जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद जो देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है। मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ। नेहरू गॉंधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है। यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोडऩा ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी जिद छोड़कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए। देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा।
वहीं युवक कांग्रेस के अध्यक्ष गुणाल चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस में अब फिर राहुल गांधी की पार्टी अध्यक्ष के रूप में वापसी की पुरजोर वकालत शुरू हो गई है। अगर सोनिया गांधी इस्तीफा देती हैं तो राहुल गाँधी को पार्टी प्रमुख के रूप में वापसी करनी चाहिए। राहुल गांधी को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष की वकालात की है।

Share:

Next Post

मैं तीन साल में प्रदेश को आत्मनिर्भर बना दूंगा: शिवराज

Mon Aug 24 , 2020
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को तीन साल के भीतर आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तरह पैसे के अभाव का रोना रोने वालेे नेता नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर लिखा कि ‘मेरे प्रदेशवासियों, मैं आपको वचन देता हूं कि तीन साल के अंदर […]