इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

15 नवंबर तक इंदौर की सडक़ों पर दौडऩे लगेंगी 50 नई सिटी बसें

  • इसी माह आना थीं बसें, लेकिन बीएस-6 इंजन श्रेणी की बसों के निर्माण से देरी

इन्दौर। शहर की सडक़ों (Road) पर 15 नवंबर तक 50 नई सिटी बसें (City Bus) दौडऩे लगेंगी, वहीं साल के अंत तक 400 बसें नई बसें चलना शुरू होंगी। ये बसें शहर (City) के प्रमुख मार्गों के साथ ही बाहरी हिस्सों को भी जोडऩे का काम करेगी, जिससे बाहरी हिस्से के लोगों को भी बसों (Bus)  की सुविधा मिल सकेगी।
इन बसों का आना 5 नवंबर तक शुरू हो जाएगा। इन बसों को इसी माह 20 अक्टूबर तक आना था, लेकिन देश में बहुत कम कंपनियां बीएस-6 इंजन श्रेणी की सीएनजी (CNG)  बसें बनाती हैं। इसके कारण बसों के आने में देरी हो रही है। प्रबंधन ने लॉकडाउन से पहले 400 नई सीएनजी बसें शुरू करने के लिए टेंडर जारी किए थे। बसों को अप्रैल 2020 तक आना था, लेकिन लॉकडाउन (Lockdown)  के कारण प्रोजेक्ट अटक गया था। अब अनलॉक के साथ ही बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए इन बसों को लाया जा रहा है। एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि 5 से 10 नवंबर के बीच 50 बसें आएंगी। रजिस्ट्रेशन सहित अन्य औपचारिकताओं के बाद 15 तक इनका संचालन शुरू किया जाएगा। बाकी बसें भी इसके बाद अलग-अलग लॉट में आती रहेंगी। [realpost]

मांग ज्यादा… बसें कम…
सोनी ने बताया कि 400 बसों में कुछ बसें टाटा और कुछ आइशर की होंगी। उन्होंने बताया कि हमने टेंडर में किसी कंपनी का नाम तय नहीं किया था। सिर्फ बसों का स्पेसिफिकेशन दिया था, जिसमें बताया था कि 32 सीटर बसें सीएनजी और बीएस-6 इंजन श्रेणी की होना चाहिए। इस तरह की बसें देश में कुछ ही कंपनियां बनाती हैं और इनकी मांग बहुत कम होने से निर्माण भी कम है। इसके कारण बसों के आने में देरी हो रही है। ये सभी बसें साल के अंत तक या 2022 की शुरुआत तक आ जाएंगी।

अगले साल 250 बसें और आएंगी
उन्होंने बताया कि इन बसों के बाद 2022 के अंत तक 250 अन्य बसें भी आएंगी। इनमें 100 एसी और 150 सामान्य बसें होंगी। ये भी सीएनजी चलित होंगी। इसके लिए हाल ही में प्रबंधन ने टेंडर जारी किए हैं। अभी इंदौर में 395 बसों का संचालन हो रहा है। 400 और 250 बसें और आ जाने पर शहर में 2022 तक बसों की कुल संख्या बढक़र 1045 हो जाएगी।

Share:

Next Post

100 ग्राम सोने का सिक्का मिला कचरे में, ईमानदार सफाईकर्मी ने पुलिस को लौटाया

Tue Oct 26 , 2021
चेन्नई। ज्‍यादातर लोगों को भी न कभी कुछ ऐसी चीज मिल जाती है जो काफी महंगी भी होती है, यहां तक कभी लोगों को सोना चांदी भी मिल जाती है। ऐसा ही एक सफाईकर्मी (sweeper) के साथ हुआ जिसे सोना का सिक्‍का (gold coin) मिल गया। बता दें कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की एक ईमानदार […]