उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सेवा सप्ताह के अन्तर्गत दीनदयाल जयंती का आयोजन

  • भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध मंडल अध्यक्ष दंपत्ति का किया सम्मान

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम मंडल अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध मंडल अध्यक्ष दंपत्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरिसिंह डोडिया का सम्मान किया गया जो कुशाभाऊ ठाकरे की प्रेरणा से राष्ट्र के लिए गिरदावर की नौकरी छोड़कर जनसंघ का काम करने लगे एवं भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अटल बिहारी वाजपेयी के सान्निध्य में 1980 से 1982 तक भाजपा मंडल घट्टिया के प्रथम अध्यक्ष रहे। सन 1952 में उज्जैन प्रवास के दौरान तात्कालिक संघ कार्यालय व्यायामशाला की गली में पं.दीनदयाल उपाध्याय से मिले और उन्हीं कि प्रेरणा से संगठन का काम करने वाले वयोवृद्ध कार्यकर्ता जो कि 1992 से 1997 तक भाजपा जीवाजीगंज मंडल पूर्व अध्यक्ष रहे बद्रीलाल उपाध्याय एवं माताजी विद्यादेवी उपाध्याय का सम्मान साफा बांधकर सम्मान किया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल केसर सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो आज विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में भारत के साथ ही पुरे विश्व का नेतृत्व कर रही है उस दल रुपी महल की नींव के लाखो पत्थर जिन्होंने अपने खून पसीने से इस दल को यहां तक पहुंचाया। उन देशभक्त कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारा फर्ज और जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम में मंगल सिंह लोधी, अशोक देवड़ा, नंदकिशोर सोलंकी, राजेश शर्मा, राजेन्द्र जोशी, सतीष राठौर, आनन्द त्रिवेदी, हीरालाल पंचायत शिवाजी पान बिहार मंडल, मेहरबान सिंह, करण सिंह आंजना आदि उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

आज से शुरु शारदीय नवरात्रि, सुबह से ही देवी मंदिरों में भीड़

Mon Sep 26 , 2022
रात को होंगे गरबे, हरसिद्धि व अन्य प्रमुख मंदिरों में घटस्थापना हुई उज्जैन। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सुबह से ही हरसिद्धि मंदिर, चामुंडा माता मंदिर गढ़कालिका, चौसठ योगिनी, चौबीसखंबा और नगरकोट माता मंदिर के साथ ही अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में जहां भक्तों का तांता लगा रहा वहीं शाम […]