आचंलिक जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश

छतरपुरः नीति आयोग की सदस्य श्रुति खन्ना ने किया कृषि के नवाचारों का अवलोकन

छतरपुर। भारत सरकार के नीति आयोग की सदस्य श्रुति खन्ना ने शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान राजनगर विकासखण्ड के ग्राम बमीठा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न नवाचारों का अवलोकन भी किया। कृषि उप संचालक ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा जिले में कम वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों में आ रही समस्याओं के निदान के लिए व्यवहार में अपनाई जाने वाली कार्ययोजना की जानकारी देते हुए कृषि विकास के मॉडल को प्रस्तुत किया गया।


नीति आयोग की सदस्य ने फील्ड भ्रमण के दौरान कृषक मिहीलाल पटेल के खेत पर विभिन्न नवाचार का अवलोकन किया। जिले में कृषि प्रक्षेप में किए गए नवाचार एवं विभागीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन देखकर नीति आयोग की सदस्य श्रुति खन्ना ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं कृषि विभाग की टीम को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में भारत सरकार को अवगत कराते हुए समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

दल के निरीक्षण में एसएडीओ राजनगर डॉ डी.पी. चौबे एवं बीटीएम राजनगर अश्वनी साहू ने स्वीट कार्न मक्का किस्म सुगर-75, एसआरआई (श्री) पद्धति से बोई गई धान की किस्म-हाइब्रिड 6444, मिर्च किस्म हायब्रिड एस.-16,टमाटर व्हीएनआर 3357 के प्रदर्शन प्लाट का अवलोकन कराया तथा जानकारी दी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: मुख्यमंत्री 15 को करेंगे डेंगू नियंत्रण के प्रांतव्यापी अभियान का शुभारंभ

Sun Sep 12 , 2021
भोपाल। डेंगू पर कारगर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग 15 सितम्बर 2021 से डेंगू पर प्रहार अभियान (Dengue attack campaign) शुरू कर रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) अभियान का शुभारंभ 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे करेंगे। अभियान के दौरान डेंगू नियंत्रण के लिए संचालित की जाने वाली गतिविधियों […]