देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मुख्यमंत्री आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को करेंगे संबोधित

कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के उपायों पर करेंगे चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकाकरण और कोविड की तीसरी लहर के नियंत्रण के संबंध में आज सोमवारसायं 6 बजे से जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय और ग्राम स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में सभी मंत्री, राज्य-स्तरीय प्रभारी अधिकारी कोविड समीक्षा की नियमित लिंक से जुड़ेंगे।

जिला स्तरीय क्राइसिस मेनेजमेंट ग्रुप के सदस्य तथा समस्त संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एनआईसी सेंटर से जुड़ेंगे। अन्य सदस्य दूरदर्शन और सभी क्षेत्रीय टीवी चैनलों के अलावा वेबकास्ट लिंक, फेसबुक लाइव, यू ट्यूब, ट्विटर पर संबोधन देख व सुन सकेंगे। कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने के लिए एड्रेस www.twitter.com/ChouhanShivraj,www.facebook.com/ChouhanShivraj, www. youtube. com/ ChouhanShivraj, www.twitter.com/OfficeOfSSC,www.facebook.com/OfficeOfSSC, वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents हैं।

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि वह जिला, विकासखंड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों तथा अन्य अधिकारियों को सूचित करने की व्यवस्था करेंगे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

आंदोलनकारी किसानों का मानसून सत्र में संसद के घेराव का ऐलान

Mon Jul 5 , 2021
चंडीगढ़। सिंघू बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (United Kisan Morcha (SKM) at Singhu Border) की बैठक के बाद किसान आंदोलन के नेताओं ने आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को तेज करने के लिए कई फैसलों की घोषणा की। आगामी 19 जुलाई से मानसून सत्र शुरू होगा। एसकेएम जुलाई 17 तारीख को देश के […]