भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दीपावली के बाद बढ़ेगी ठिठुरन

  • हवा में नमी रहने से सुबह होने लगा हलका कोहरा

भोपाल। आज सुबह न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से मौसम का मिजाज ठंडा रहा। क्योंकि सुबह हलका कोहरा होने के कारण तापमान में ज्यादा इजाफा नहीं हो सका। हवा में नमी की मात्रा भी पर्याप्त रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान बढऩे के आसार नहीं है। प्रदेश में फिलहाल सर्द हवाएं चलने से रात के समय ठंड का जलवा बरकरार है, लेकिन गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी का सिलसिला चार दिन तक चल सकता है। इससे 17 नवंबर से पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। कई स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में हवा का पैटर्न उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट हो रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान उमरिया में 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। राजधानी में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, यह सामान्य से एक डिग्री कम है।

गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ अभी पाकिस्तान के पास है। यह सिस्टम गुरुवार शाम को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दस्तक देगा। तीव्रता अधिक होने से जम्मू-कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में इस सिस्टम के कारण 12 से 15 नवंबर तक जबरदस्त बर्फबारी होने की संभावना है। 17 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद हवाओं का रुख बदलकर फिर उत्तरी हो जाएगा। इससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पडऩे लगेगी। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में शीतलहर चलने के भी आसार हैं।

Share:

Next Post

आंखों की रोशनी पर लग रही कोरोना की नजर

Wed Nov 11 , 2020
भोपाल। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों की आंखों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। देखने में धुंधलेपन से लेकर दृष्टि जाने तक की समस्या सामने आ रही है। यह समस्या सबसे ज्यादा उनके साथ आ रही है जिन्होंने कोरोना के उपचार में लापरवाही बरती, नेत्र संबंधी समस्या के शुरुआती लक्षणों को नजर […]