विदेश

चीन ने अमेरिका के राजनयिकों पर लगाया वीजा प्रतिबंध

नई दिल्ली। चीन ने बदले की कार्रवाई करते हुए अमेरिका के राजनयिकों व सीनेटरों पर वीजा प्रतिबंध लगा दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने सोमवार को बीजिंग में यह घोषणा की कि अमेरिका के इटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम के अंबेसेडर सैमुअल ब्राउनबैक, अमेरिका के सीनेटर मार्क रूबियो और टेड क्रूज, अमेरिकी प्रतिनिधि क्रिस स्मीथ के साथ साथ कांग्रेसनल एक्सक्यूटिव कमीशन आन चीन पर उनके देश में घुसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

चीन ने ये जवाबी कदम अमेरिका द्वारा झिनजियांग पर प्रतिबंध लगाने के कदम के बाद उठाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका के अधिकारियों ने जिस तरह का व्यवहार बीजिंग के साथ किया है उससे चीन-अमेरिका संबंध पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर आ गया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने इस बात पर रोष जताया है कि झिनजियांग पूरी तरह चीन का आंतरिक मामला होने के बावजूद अमेरिका ने हस्तक्षेप किया। यह चीन के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण है। चीन ने एक बार फिर दोहराया है कि उसकी सरकार अपनी स्वायत्तता की रक्षा करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने, अलगाववाद पर प्रहार करने और अतिवादी मज़हबी उन्मादियों पर लगाम लगाने के प्रति दृढ़ संकल्प है। वह आगे भी ऐसा ही करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि झिनजियांग में उइगुर मुसलमानों पर चीन दमन कर रहा है।
वहां उनकी जनसंख्या पर रोक के लिए लोगों को जबरन नपुंसक बनाने और महिलाओं को प्रजनन से रोकने का जबरन अभियान चला रहा है। अमेरिका ने झिनजियांग के कई चीनी अधिकारियों पर उइगुर मुसलमानों के खिलाफ उत्पीड़न के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। जिन लोगों पर अमेरिका ने वीजा प्रतिबंध लगाया था उनमें झिनजियांग स्थित कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रमुख चेन क्वांगो और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

Share:

Next Post

मानेसर में होटल में ठहरे पायलट समर्थक एक दर्जन कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा बढ़ी

Mon Jul 13 , 2020
हरियाणा में हलचल तेज भाजपा की खट्टर सरकार ने होटल पर पुलिस का पहरा बढ़ाया किसी के भी आने-जाने पर रोक मानेसर। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नाराज उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच की सियासी राजनीति अब पल पल करवट बदलने लगी है। पहले दावा किया जा रहा था कि सीएम हाउस में […]