img-fluid

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा चॉकलेट फैक्ट्री सील की गई

November 08, 2025

इंदौर। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार महू एसडीएम राकेश परमार एवं सिमरोल नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा खाराखेड़ा स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री में फायर सेफ्टी के आवश्यक प्रावधानों का पूरी तरह अभाव था।


  • साथ ही फूड सेफ्टी (FSSAI) मानकों तथा लेबर एक्ट में निर्धारित प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया था। जांच में यह भी पाया गया कि फैक्ट्री परिसर में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब स्थिति में थी, जो खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर लापरवाही है। इन सभी गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

    Share:

  • थायराइड हार्मोन के असंतुलन से शरीर में होती हैं ये 7 समस्याएं, जानिए लक्षण और बचाव

    Sun Nov 9 , 2025
    नई दिल्‍ली । शरीर में हॉर्मोन (hormones) बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये शरीर में खून की सहायता से फैलते हैं और शरीर के अंदरूनी अंगों को काम करने में मदद करते हैं। थायराइड हार्मोन (thyroid hormone) भी शरीर में कई महत्वपूर्ण शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करने का काम करता है। इस हॉर्मोन की सहायता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved