
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभाग के समस्त अधिकारियों और टीम के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आगामी सर्वेक्षण में जबलपुर को शीर्ष स्थान पर स्थापित करना रहा। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता कोई व्यक्तिगत कार्य नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरी टीम एक लक्ष्य और टीम भावना के साथ कार्य करेगी, तभी हम शहर की सूरत बदलने में सफल होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर एक-दूसरे के साथ समन्वय बिठाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
सकारात्मक बदलाव की ओर कदम
निगमायुक्त ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया कि आप सभी में वह क्षमता है कि शहर को स्वच्छता के उच्चतम शिखर पर ले जा सकें। बैठक में मौजूद टीम के सदस्यों ने भी पूर्ण निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved