इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर में कांग्रेस पार्षद करेंगे शपथ समारोह का बहिष्कार, अलग से शपथ लेंगे


इंदौर। नगर निगम चुनाव (municipal elections) में जीते सभी पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह कल शहर के अभय प्रशाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की मौजूदगी में आयोजित किया गया है। इसी बीच कांग्रेस पार्षदों (Congress councilors) ने कार्यक्रम के भाजपाईकरण का आरोप लगाया है और बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही सभी कांग्रेस के सभी 18 पार्षद 6 अगस्त को दोपहर में कलेक्ट्रेट कार्यालय (collectorate office) जाकर शपथ लेंगे।



कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि आज ही हमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निर्देश मिले हैं कि भाजपा द्वारा आयोजित शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस का कोई भी पार्षद शपथ नहीं लेगा। इसको लेकर हमने कलेक्टर मनीषसिंह से बात की और कहा कि कांग्रेस के सभी 18 पार्षदों की शपथ कलेक्टर कार्यालय में कराई जाए जिसकी उन्होंने मंजूरी दे दी है। 6 अगस्त को दोपहर सवा 12 बजे सभी 18 पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे, जबकि एक पार्षद राजू भदौरिया जेल में होने के कारण बाद में शपथ लेंगे।

Share:

Next Post

चीन-ताइवान के बीच युद्ध के आसार, ड्रैगन ने शुरू किया सैन्य अभ्यास

Thu Aug 4 , 2022
बीजिंग। चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, उनके लौटते ही और आक्रामक हो गया है। चीन ने ताइवान को घेरने के लिए उसकी सीमा के आसपास घेराबंदी शुरू कर दी है। खबर यह भी है कि चीनी सेना […]