देश राजनीति

कांग्रेस में दो फाड़- कांग्रेस के मंत्री ने कर दिया समान नागरिक संहिता का समर्थन

नई दिल्ली (New Delhi)। देश में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जमकर बवाल मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जब से कहा है कि ‘एक देश दो कानून नहीं चलेगा’ तब से विपक्ष केंद्र की सत्ता में मौजूद मोदी सरकार पर आक्रामक दिखाई दे रहा है। विपक्ष का आरोप है कि, सरकार महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाकर फिजूल की चीजों पर ध्यान आकर्षित करना चाहती है।

बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का सबसे ज्यादा विरोध कांग्रेस पार्टी कर रही है और दावा कर रही है कि ये कानून अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ है जो कतई नहीं आ ना चाहिए। अब इसी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यूसीसी की वकालत कर दी है और इसका खुलकर समर्थन किया है। हालांकि, मोदी सरकार पर उन्होंने इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के द्वारा समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) का मुद्दा देश के सामने रखते ही सियासी बयानबाजी जारी है। आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इसका समर्थन किया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश की सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने भी इसका समर्थन किया है। हालांकि, उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को इस मामले पर प्रोपेगेंडा नहीं करने की भी नसीहत दी है।

हिमचाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ”नौ साल से देश में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस कानून को लागू करने से कौन रोक रहा है? आज चुनाव से कुछ महीने पहले ही इसका प्रोपेगेंडा क्यों हो रहा है? जय श्री राम”

विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा, ‘समान नागरिक संहिता का हम पूर्ण समर्थन करते हैं, जो कि भारत की एकता और अखंडता के लिए जरूरी है। लेकिन इसकरा राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।’

Share:

Next Post

UCC पर शुरू हुई सियासत, जावड़ेकर बोले- धार्मिक मुद्दा नहीं, महिलाओं के सम्मान का मामला

Sat Jul 1 , 2023
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) कोई धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के समान अधिकार, न्याय और सम्मान का मामला है। उन्होंने इसको लागू करने पर आपत्ति जताने वाले विपक्षी दलों के रवैये की निंदा की। पार्टी मुख्यालय […]