आचंलिक

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

झारड़ा। महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक महिदपुर, महिदपुर रोड, झारड़ा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 137वें वर्षगांठ बस स्टैंड झारड़ा में मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर विक्रमसिंह सिसोदिया, भारत शर्मा, मांगीलाल कुमावत, दिनेश जैन बोस, संजय ठाकुर, सगीर बैग ने माल्यार्पण किया ओर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनारायण कुमावत, पर्वत सिंह पटेल, लक्ष्मीनारायण लोहार, फतेहसिंह सुमरा खेड़ा, अनिल आंचलिया, अशोक पाठक, सुरेशसिंह सिसोदिया आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए चंदरसिंह कंथारी, ईश्वरसिंह कंथारी, गुमानसिंह कंथारी, राहुल सिंह बोलखेड़ा, सुरेशसिंह बोलखेड़ा का स्वागत कर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।


उपस्थित वक्ताओ ने सभी कांग्रेसजनों को कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं को बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हमें विधायक बनाना है और मध्य प्रदेश में कमलनाथजी की सरकार बनाना है, इसलिए हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रहे 9 माह में मेहनत करना है और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को घर-घर मतदाताओं तक पहुंचाना है। कार्यक्रम का संचालन माणक शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष पप्पूसिंह, हेमंत जोशी, मुमताज कुरेशी, ईश्वर आंजना, रामसिंह काका, धनसिंह बापू, संजय वर्मा लक्ष्मीनारायण राठौर, शिवप्रताप सिंह छोटू बना, मुकेश कुमावत, रामचंद्र गेलाखेड़ी, मेहरबान नागपुरा, उदय सिंह छज्जूखेड़ी, मुकेश चौहान, रज्जाक खान, साबिर ट्रेलर, यूनुस भाई, राजू पठान, रामचंद्र शर्मा, नारायण कुंडीखेड़ा, साबिर खान आदि उपस्थित थे।

Share:

Next Post

प्रकाश पर्व पर शहर में निकला जुलूस, हुआ स्वागत

Fri Dec 30 , 2022
सिख समाज के 10वें गुरू गोविंदसिंहजी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन नागदा। सिख समाज के 10वें गुरू गोविंदसिंहजी के प्रकाश पर्व का उत्साह छाया रहा। प्रकाश पर्व के अवसर पर समाजजन नगर में नगर कीर्तन के रुप निकले। इसी के साथ इंदौर के गतका दल के कलाकारों ने डीजे की धुन पर हैरतअंगेज करतब […]