आचंलिक

प्रकाश पर्व पर शहर में निकला जुलूस, हुआ स्वागत

  • सिख समाज के 10वें गुरू गोविंदसिंहजी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन

नागदा। सिख समाज के 10वें गुरू गोविंदसिंहजी के प्रकाश पर्व का उत्साह छाया रहा। प्रकाश पर्व के अवसर पर समाजजन नगर में नगर कीर्तन के रुप निकले। इसी के साथ इंदौर के गतका दल के कलाकारों ने डीजे की धुन पर हैरतअंगेज करतब के प्रदर्शन से लोगों को हैरत में डाल दिया। प्रकाश पर्व के साथ ही जीवाजी नगर क्षेत्र में 8 दिनों से निकल रही प्रभात फेरी का समापन भी हुआ।
इस साल प्रकाश पर्व पर जीवाजी नगर क्षेत्र से नगर कीर्तन शुरू हुआ। दोपहर करीब 1 बजे नगर कीर्तन शुरू हुआ, जो नगरभर में करीब 4 किमी घूमा। देर शाम नगर कीर्तन पुन: जीवाजी नगर दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस का नगर के विभिन्न मंचों से पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। जुलूस की अगवानी में नन्हा सरदार घोड़ी पर सवार होकर चल रहा था, बीच में समाज की महिलाएं पंच प्यारे व चार साहिबजादों के लिए झाडू बुहार रही थी। सबसे आखिर में गुरू गोविंदसिंहजी का विशेष वाहन से प्रसादी के रुप में पताशे का वितरण किया जा रहा था। गुरू सिंह सभा के प्रधान अमरिकसिंह ने बताया नगर कीर्तन शुरू होने से पहले गुरूद्वारे में पाठ, कीर्तन, लंगर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठों ने गुरू गोविंदसिंहजी की महिमा का बखान किया।



दोपहर में कर्नाटक के राज्यपाल मत्था टेकने पहुँचे
दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने जीवाजी नगर स्थित गुरुद्वारे पर मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समाजजनों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की व गुरू गोविंदसिंहजी की जीवनी पर अपने विचार रखें।

  • ये रहे मौजूद : कार्यक्रम में सरबजीतसिंह, लक्कीसिंह, बलविंदरसिंह, गोपाल सलूजा, हरचरणसिंह चावला, त्रिलोचनसिंह, जिला पंचायत सदस्य दलजीत कौर महिदपुर, स्वर्ण कौर, परमजीत मक्कड़, राम भाटिया आदि समाजजन मौजूद हुए।
Share:

Next Post

ढाई करोड़ से ज्यादा का प्रोजेक्ट तैयार, होगा डायवर्ट

Fri Dec 30 , 2022
सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने किया मौका का मुआयना विदिशा। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही बेतवा नदी को प्रदूषित करने वाला दशकों पुराना चोर घाट नाला बेतवा को प्रदूषित करने से वंचित हो जाएगा। गुरूवार शाम को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि, बेतवा उत्थान समिति सहित अन्य समाजसेवियों ने मौका मुआयना कर इस पर जल्द काम शुरू […]