
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 57 लोकसभा सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress president Mallikarjun Kharge) की अध्यक्षता में आयोजित हुई केंद्रीय चुनाव समिति की की बैठक में लिस्ट तैयार की गई है. कांग्रेस ने अपनी तीसरी लिस्ट में, अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की 2 सीट, गुजरात की 11 सीट, कर्नाटक की 17 सीट, महाराष्ट्र की 7 सीट, राजस्थान की 6 सीट, तेलंगाना की 5 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.


©2026 Agnibaan , All Rights Reserved