चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस का बड़ा दांव: प्रियंका गांधी MP में संभालेगी चुनावी कमान, 40 से ज्यादा रैली- सभाएं करेंगी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन की कमान संभालेंगी। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में वह लगभग 40 जनसभाएं और रैलियां करेंगी। एक दिन में उनकी 2 से 3 रैलियां रहेंगी। चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका कमोबेश हर दूसरे दिन यहां रहेंगी।


प्रियंका के साथ कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे, लेकिन मध्यप्रदेश में कैंपेन की रणनीति को अंतिम रूप प्रियंका ही देंगी। राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभाएं करेंगी।

प्रियंका के दफ्तर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की घोषणा होते ही प्रियंका गांधी के MP में दौरे शुरू हो जाएंगे। हमने कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से सवाल किया कि क्या प्रियंका MP में कैंप करेंगी? तो जवाब मिला कि ऐसा नहीं होगा। प्रियंका औसतन हर दूसरे- तीसरे दिन मध्यप्रदेश में होंगी।

Share:

Next Post

यात्री अंडरवियर में छुपा कर ला रहा था सोना, जयपुर एयरपोर्ट DRI ने किया गिरफ्तार

Sat Sep 9 , 2023
जयपुर (Jaipur)! राजस्थान (Rajsthan) में बढ़ती गोल्ड तस्करी (Gold smuggling) के नए मॉड्यूल ने जांच एजेंसियों को हैरानी में डाल दिया. आज सुबह दुबई से तस्करी का सोना लेकर जयपुर पहुंचा यात्री कस्टम विभाग की जांच प्रणाली के दौरान पकड़ा गया। कस्टम विभाग ने बड़ी Gold की तस्करी का पर्दाफ़ाश किया. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) […]