इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बारिश में प्लास्टिक के गमले भी पुतवा डाले निगम ने

इंदौर। नगर निगम (Indore Nagar nigam) के कई कारनामे चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक कारनामा नालों के किनारे जो वर्टिकल गार्डन बनाए हैं उनमें लगे प्लास्टिक के गमले अभी बारिश में पुतवा दिए। कांग्रेस को इसमें भ्रष्टाचार की बू भी आ रही है और उसमें लोकायुक्त में शिकायत करने की बात भी कही है। कांग्रेस के मुताबिक निगम ने इसके लिए लाखों का टेंडर भी मंजूर कर दिया।


इंदौर शहर कमेटी के प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, संभागीय प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने बताया कि इंदौर नगर पालिका निगम को द्वारा दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार करने के एक नया कारनामा किया जाता है। इन दिनों नगर निगम द्वारा लाखों रुपए का टेंडर पास किया गया जिसमें की शहर की पुलिया ओ के ऊपर लगे बने वर्टिकल गार्डन पर प्लास्टिक के गमलो पर भरी बारिश मै ऑयल पेंट से पुताई करवाई जा रही हैं। नगर निगम का एक नया चमत्कार देखने में आता है कि एक तो प्लास्टिक के गमलों पर ऑयल पेंट की पुताई और वह भी भारी बारिश में कराई जा रही हैं जो पाल्टिक के गमलों पर टिकता ही नहीं है। निगम के जिम्मेदारों को गमला पुताई के बहाने पैसा कमाने का नया जरिया मिल गया।

Share:

Next Post

पहली मर्तबा वित्तीय वर्ष के बीच में संशोधित होगी इंदौर की गाइड लाइन

Mon Jul 3 , 2023
कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों के चलते कट रही हैं नई कॉलोनियां, अभी गाइडलाइन कम रहने से बैंक लोन में भी कई जगह आ रही हैं परेशानियां इंदौर। अभी तक अचल सम्पत्तियों की कलेक्टर गाइडलाइन (Guide line) मार्च के महीने में संशोधित कर नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से लागू की जाती है, जो वर्षभर अमल […]