img-fluid

पांच मंजिला अवैध भवन निर्माण पर निगम ने चलाया बुलडोजर

May 06, 2025

इंदौर। नगर निगम द्वारा योजना क्रमांक 78 में एक अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई आज सुबह से शुरू की गई। यहां पर निर्मित किए गए पांच मंजिला भवन के अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चल रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम के जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 32 में प्लाट क्रमांक 238 स्कीम नंबर 78 में भवन स्वामी राजेश कुमार बनवाल द्वारा 1800 स्क्वेयर फीट के प्लाट पर अवैध निर्माण कर लिया गया था। नगर निगम के द्वारा इस प्लांट पर ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिल के निर्माण की अनुमति दी गई थी। इस अनुमति के विपरीत जाकर भवन निर्माता द्वारा ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर चार मंजिल का निर्माण कर लिया गया। इस अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए। इस नोटिस के माध्यम से भवन निर्माता को भवन में निर्माण कार्य रोकने और अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा गया।


निगम द्वारा नोटिस दिए जाने पर भी भवन निर्माता के द्वारा ना तो भवन का निर्माण कार्य रोका गया और ना ही स्वयं द्वारा कराए गए अवैध निर्माण को हटाने की कोई पहल की गई। ऐसी स्थिति में नगर निगम की रिमूवल गैंग के द्वारा आज सुबह इस भवन के अवैध निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई। निगम की टीम के द्वारा 4 पोकलेन एवं 1 जेसीबी के माध्यम से अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। क्षेत्र के भवन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि इस भवन की ऊपर की दो मंजिल पूरी तोड़ी जाएगी। इसके साथ ही भवन निर्माता द्वारा एमओएस की जमीन पर बिना अनुमति के किए गए अवैध निर्माण को भी तोड़ा जाएगा। तोडफ़ोड़ की इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए मौके पर अपर आयुक्त लता अग्रवाल, भवन निरीक्षक पीयूष मावी, रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे मौजूद हैं।

आरएनटी मार्ग पर भी तोडफ़ोड़
इंदौर। नगर निगम की टीम द्वारा आज सुबह आरएनटी मार्ग पर भी तोडफ़ोड़ की गई। इस मार्ग पर सडक़ के किनारे एमओएस में अवैध रूप से दुकान का संचालन किया जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। निगम के जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 55 में 165 आरएनटी मार्ग पर एमओएस में अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। निगम की रिमूवल गैंग द्वारा लगभग 3000 स्क्वेयर फीट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। हालांकि वहां एक दुकान पहले से ही हटा दी गई थी।

Share:

  • हमारे राजनयिक इतने सक्षम नहीं... सुंदर औरतों को पब भेजोः पाकिस्तानी पत्रकार के बयान से मचा बवाल

    Tue May 6 , 2025
    इस्लामाबाद। भारत (India) के खिलाफ कूटनीतिक मोर्चे (Diplomatic front.) पर असफलता स्वीकारते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के जाने-माने पत्रकार नजम सेठी (Journalist Najam Sethi) ने एक टीवी शो में ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मच गया है। सेठी ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) के राजनयिक भारत के मुकाबले कमजोर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved