उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) मध्‍यप्रदेश

पार्किंग विवाद में भाजपा विधायक के सामने पार्षद को घोंपा चाकू

उज्जैन। पार्किंग (Parking) को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने भाजपा विधायक पारस जैन (BJP MLA Paras Jain) की मौजूदगी में ही एक पार्षद (Councillor) को चाकू घोंप दिया। पार्षद के पेट में 6 टांके आए हैं और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात 11 बजे उज्जैन के खाक चौक इलाके में हुई। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में एक विवाह समारोह में आए थे। उज्जैन उत्तर से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी विवाह समारोह में आए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे, तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा, एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

 

झगड़े की वजह गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद था। विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही कार का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

 

पार्षद सुशील श्रीवास को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महापौर सहित बीजेपी के दूसरे नेता हाल जानने पहुंचे। पार्षद की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

Share:

Next Post

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' के सीनियर IPS अमित लोढ़ा सस्पेंड, जानें क्या थी वजह

Fri Dec 9 , 2022
पटना: आईपीएस आदित्य कुमार (IPS Aditya Kumar) के बाद अब आईजी अमित लोढ़ा (IG Amit Lodha) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार आईजी अमित लोढ़ा को बिहार सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. हालांकि, पुलिस मुख्यालय ने अभी निलंबन की पुष्टि नहीं की है. बुधवार को विशेष निगरानी इकाई […]