बड़ी खबर व्‍यापार

देश में 16 घरेलू तटीय मार्गों और 6 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर नौका सेवाएं होंगी शुरू

नई दिल्ली। पत्तन, पोत और जलमार्ग मंत्रालय ने रोल ऑन-रोल ऑफ, रो पैक्स फेरी सेवा शुरू करने के लिए देश में 16 तटीय क्षेत्र और 6 अंतरराष्ट्रीय मार्गों की पहचान की है। सागरमाला कार्यक्रम के तहत तटीय नौवहन को बढ़ावा देने के मकसद से भारत के 7,500 किलोमीटर लंबी समुद्र तट विकसित करने के लिए मंत्रालय का प्रमुख कार्यक्रम है।

मंत्रालय के अनुसार घरेलू स्थानों में हजीरा, ओखा, सोमनाथ मंदिर, दीव, पिपाव, दाहेज, मुंबई, जामनगर, कोच्चि, घोघा, गोवा, मुंद्रा व मांडवी शामिल हैं। इसके साथ 6 अंतरराष्ट्रीय मार्गों की पहचान की है, जिसमें 4 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों जैसे- चटोग्राम (बांग्लादेश), सेशेल्स को जोड़ता है। (पूर्वी अफ्रीका) मेडागास्कर (पूर्वी अफ्रीका) और जाफना (श्रीलंका) भारतीय प्रमुख तटीय बंदरगाह शहरों से अंतर्देशीय जलमार्ग से नौका सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल) के माध्यम से देश भर में विभिन्न मार्गों पर आरओ-आरओ, आरओ-पैक्स और फेरी सेवाओं के संचालन के आवश्यक सहायता प्रदान करता है। गौरतलब है कि मंत्रालय ने हाल ही में हजीरा और घोघा के बीच रोपैक्स पोत नौका सेवा सफलतापूर्वक शुरू किया है। इस फेरी सेवा ने घोघा और हजीरा के बीच की दूरी 370 किलोमीटर से 90 किलोमीटर और यात्रा का समय 10 से 12 घंटे से घटाकर लगभग 5 घंटे कर दिया है। इससे ईंधन की भारी बचत होगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

कृषि कानूनों के जरिए भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर की गहरी चोट : अखिलेश

Tue Dec 22 , 2020
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की नीतियां कारपोरेट की पोषक हैं। तीन कृषि कानूनों के जरिए भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर गहरी चोट की है। इससे देश का किसान आंदोलित और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि सपा की प्राथमिकता में गांव-खेती और किसान रहे हैं। […]