देश

भारी वर्षा, तूफान से देशभर में उथल-पुथल

गुजरात के बाद राजस्थान में भारी तबाही

रविवार। जहां देश के अधिकांश राज्य भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं तो वहीं कुछ राज्यों में हो रही जबरदस्त तूफान और बारिश से उथल-पुथल मची हुई है। चक्रीय तूफान बिपरजॉय (cyclonic storm biperjoy) ने मौसम का मिजाज बदलकर रख दिया है। गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब इसका असर अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। राजस्थान में जहां भारी बारिश हो रही है तो वहीं सिक्किम और असम (Sikkim and Assam) में भी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां बारिश के चलते उथल-पुथल मची।


500 गांव तबाह, हजारों कच्चे घर ढहे

गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद राजस्थान में भी बिपरजॉय ने भारी तबाही मचाई है। यहां तूफान के असर से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। पाकिस्तान की सीमा से लगे गांवों का बुरा हाल है। यहां 500 से ज्यादा गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। हजारों कच्चे घर ढह गए। उधर बाड़मेर, जालौर, सीरोही, पाली, जोधपुर में जहां जोरदार बारिश हो रही है, वहीं बीकानेर, चुरू, सीकर, नागौर, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा (Bikaner, Churu, Sikar, Nagaur, Ajmer, Udaipur, Rajsamand, Jaipur, Alwar, Bhilwara) में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां वरथुली इलाके में लगभग 4 से 5 इंच हुई बारिश के कारण बाढ़ से हालात उत्पन्न हो गए। एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

असम में बाढ़ ब्रह्मपुत्र उफनी

असम में भारी बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र सहित राज्य की सभी नदियों का जलस्तर बढऩे लगा है। बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। राज्य के 13 जिलों में लगभग 38 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। भारी बारिश के चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उधर देश की सबसे बड़ी नदियों में शुमार ब्रह्मपुत्र के निकट रहने वाले लोगों को यहां से हटाया गया है।

सिक्किम में भारी बारिश, ढाई हजार पर्यटक बचाए

सिक्किम में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उधर बारिश के चलते उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के बाद यहां फंसे ढाई हजार से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है। यहां चुंगथान के निकट एक पुल के ढहने से हजारों पर्यटक फंस गए थे। उधर भारी बारिश के चलते  कई कच्चे घर टूटने के बाद 2 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

Share:

Next Post

गर्मी इतनी कि पटरियां टेढ़ी हो गईं

Sun Jun 18 , 2023
दो राज्यों में  150 लोगों की मौत रविवार। बिहार, उत्तरप्रदेश (Bihar, UP) में गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। भीषण गर्मी के चलते तड़पते लोग हिट स्ट्रोक का शिकार होकर बेहोश हो रहे हैं, वहीं उत्तरप्रदेश, लखनऊ में निगोहा रेलवे (Nigoha Railway in Lucknow) स्टेशन पर गर्मी के कारण रेल की पटरियां टेढ़ी हो गईं।  […]