img-fluid

अब एआई के शिकंजे से नहीं बचेंगे अपराधी!

August 03, 2026

  • शहर में 2,000 स्मार्ट कैमरों का प्लान, रेडियो पुलिस ने भोपाल भेजा हाईटेक प्रस्ताव

जबलपुर। शहर में अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई का सहारा लेने जा रही है। रेडियो पुलिस ने भोपाल मुख्यालय को 300 से अधिक स्थानों पर करीब 2,000 एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और प्रवेश-निकास मार्गों पर हाईटेक निगरानी नेटवर्क बिछाया जाएगा। यदि यह योजना लागू होती है तो किसी वारदात के बाद भागने वाले संदिग्ध वाहन को एक कैमरे से दूसरे कैमरे तक रियल टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। पुलिस का दावा है कि इससे अपराधियों तक पहुंचने का समय काफी कम हो जाएगा।



  • अब सिर्फ नंबर नहीं, गाड़ी का रंग और मॉडल भी पहचानेंगे कैमरेनई प्रणाली में लगे एआई कैमरे केवल नंबर प्लेट ही नहीं पढ़ेंगे, बल्कि वाहन का रंग, मॉडल और अन्य विशेषताओं की भी पहचान करेंगे। यदि किसी वाहन की नंबर प्लेट गायब या संदिग्ध होगी, तब भी सिस्टम उसके अन्य पहचान चिन्हों के आधार पर अलर्ट जारी कर सकेगा।

    625 से बढ़कर 2,600 से ज्यादा कैमरों का नेटवर्क
    वर्तमान में शहर के लगभग 125 स्थानों पर 625 कैमरे संचालित हैं। नए प्रस्ताव के लागू होने पर यह संख्या बढ़कर 2,600 से अधिक कैमरों तक पहुंच सकती है। इससे शहर का अधिकांश हिस्सा डिजिटल निगरानी के दायरे में आ जाएगा।

    एआई खुद संभालेगा ट्रैफिक सिग्नल
    योजना का दूसरा बड़ा उद्देश्य ट्रैफिक प्रबंधन है। एआई सॉफ्टवेयर चौराहों पर वाहनों की संख्या का विश्लेषण कर सिग्नल टाइमिंग स्वत: समायोजित करेगा। जहां ट्रैफिक अधिक होगा, वहां ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ाया जा सकेगा, जबकि कम दबाव वाले मार्गों पर समय घटाया जाएगा। इससे जाम कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।फुटेज खंगालने में नहीं लगेगा घंटों का समय अभी किसी घटना के बाद पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज मैन्युअली देखनी पड़ती है, व्यक्ति की पहचान कर संबंधित फुटेज स्वत: चिन्हित कर सकता है।

    Share:

  • ई-रिक्शा से आकर युवक से नकदी लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    Mon Aug 3 , 2026
    विजय नगर थाना क्षेत्र के घड़ी चौक की घटना, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबोचे बदमाश जबलपुर। के विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घड़ी चौक के पास एक युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट करने और नकदी छीनकर फरार होने वाले 3 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved