क्राइम देश

Cylinder फटने से एक ही परिवार के दो बच्चे समेत चार की मौत 

गिरिडीह।  गिरिडीह (Giridih) के तिसरी थाना क्षेत्र के खिरकिया मोड़ गांव के एक मकान में शनिवार की देर रात घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट (Gas cylinder blast) करने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला समेत दो बच्चे शामिल है। घटना देर रात की है। मृतकों में भूखली देवी , सुनीता देवी ,  अंकित राय और दो माह का बच्चा शामिल है। जबकि गृहस्वामी बुधन राय सुरक्षित बताएं जा रहे है। सिलेंडर ब्लास्ट करने से जहां पूरा मकान ताश के पत्ते की तरह गिर पड़ा। वहीं  शव के चिथड़े उड़ गए। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतना अधिक तेज था कि आस-पास के घर के लोगों को लगा कि कोई बड़ा बम धमाका हुआ है।

 जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना की पुलिस के साथ तिसरी प्रखंड के कई पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। और राहत बचाव कार्य में जुट गए। देर रात तक मलवे से दो शव निकाले जा चूके थे।लेकिन मकान के भीतर ब्लास्ट होने के कारण चारों  शव को मकान के भीतर से निकालना संभव नहीं था। लिहाजा, जेसीबी के सहयोग से चारों के शव को बाहर निकालने का प्रयास चल रहा था। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दो शव को बाहर निकाला जा चुका था। इसमें सुनीता देवी और दो माह के बच्चे का शव बाहन निकाला जा चुका है। घर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कारण फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है।
 तिसरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद वक्त सास-बहू भूखली देवी और दोनों बच्चे घर के भीतर ही थे। जबकि गृहस्वामी बुधन राय लघुशंका करने घर से बाहर निकले थे। लिहाजा, वो सुरक्षित बच गए।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है । ( हि. स. )
Share:

Next Post

Iran ने China से मिलाया हाथ, सामरिक संधि पर किए हस्ताक्षर

Sun Mar 28 , 2021
दुबई। ईरान (Iran)ने चीन के साथ नजदीकियां बढ़ाते हुए 25 साल का परस्पर सामरिक समझौता किया है। यह सब अमेरिका के खिलाफ मोर्चेबंदी के तहत किया गया है। इस संधि से व्यापारिक क्षेत्रों में भी चीन का निवेश बढ़ेगा। ईरान को उम्मीद है कि संधि के बाद अब परमाणु समझौते (Nuclear agreement) पर चीन (China) […]