उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

200 से अधिक वाहनों के रोज ई चालान

  • महंगाई से पिस रही जनता करे तो क्या करे-स्मार्ट सिटी की सजा भुगत रही है

उज्जैन। ऐसा लगता है कि जनता स्मार्ट सिटी होने की सजा भुगत रही है। प्रतिदिन चालान बनाकर लोगों की जेब काटी जा रही है।
शहर के प्रमुख चौराहों की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए 2 साल पहले शहर में स्मार्ट सिटी कंपनी ने आधुनिक इंटीग्रेटेड ट्राफिक सिस्टम लगाए थे। तब से लेकर अब तक सिग्नलों के ऊपर लगे आधुनिक सीसीटीवी कैमरों में रोजाना सैकड़ों लोग ट्राफिक के नियम तोड़ते कैद हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में उक्त चौराहों पर रोजाना 300 से अधिक लोग रेड लाईट, जेब्रा क्रासिंग और अन्य नियमों को तोड़ते हुए कैमरों में कैद हो रहे हैं। इसके अलावा दो पहिया वाहनों पर 3 सवारी बैठाना, बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।



नियमानुसार ऐसे लोगों को तस्वीर में पहचानकर उनके वाहन नंबरों के जरिये रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ई चालान भेजे जा रहे हैं। इसके लिए 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान है। रोजाना लगभग 200 से अधिक ई चालान पिछले एक सप्ताह में जारी हुए हैं। इनमें से करीब 40 प्रतिशत लोग ही जुर्माने की राशि समय पर अदा कर रहे हैं। ज्यादातर नियम तोडऩे वाले लोग एक से अधिक ई चालान जारी होने के बाद भी जुर्माने की राशि नहीं भर रहे हैं। ऐसे वाहन चालकों की सूची आरटीओ कार्यालय भेजी गई है ताकि वहाँ से आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। रोज जारी हो रहे ई चालान में अधिकांश मामले रेड लाईट का उल्लंघन करने के हैं। इनमें दो पहिया वाहन से लेकर मैजिक, ऑटो और यात्री बसें भी नियम तोड़ती दिखाई दे रही है।

Share:

Next Post

हाट में पहुँचे कलेक्टर ने जैविक पनीर का स्वाद लिया

Mon Nov 28 , 2022
लोगों में जागरुकता के लिए जैविक हाट बाजार सप्ताह में एक बार लगाना जरुरी उज्जैन। रविवार को हरिफाटक ब्रिज स्थित नीलगंगा हाट बाजार में एक दिनी जैविक हाट बाजार और कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया गया। कलेक्टर ने स्टाल पर जाकर जैविक पनीर का स्वाद लिया तथा […]