इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शहर में होंगे चारों वेदों के दर्शन देशभर से आएंगे 2 हजार विद्वान

इंदौर। 16 दिसंबर से शहर में शुरू हो रहे अखिल भारतीय वेद महोत्सव में एक साथ चारों वेदों के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। इस दौरान वेद संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। सम्मेलन में देशभर से करीब 2 हजार विद्वान आ रहे हैं।


18 दिसंबर तक इस महोत्सव में आम लोग आ सकेंगे। इसमें इंदौर एवं आसपास के लगभग सभी संस्कृत विद्यालयों के 1500 वेदपाठी बटुक एवं कर्मकांडी पुरोहितों सहित 2 विद्वान बंधु शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति के संरक्षक सांसद शंकर लालवानी, स्वागताध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास पसारी एवं महासचिव राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 16 तारीख की सुबह 8 बजे चतुर्वेद परायण एवं सस्वर भद्रसूक्त के साथ ऋग्वेद परायण के बाद सुबह 10 बजे वैष्णव विद्यालय परिसर में अयोध्या के विद्या भास्कर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री वासुदेवाचार्य महाराज एवं श्रीमद् वल्लभ संप्रदाय के जगद्गुरू पद्मश्री गोस्वामी गोकुलोत्सव महाराज के सान्निध्य में शुभारंभ होगा। इसके साथ ही वेद और याज्ञिक परंपराओं संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। आयोजन के दौरान चारों वेदों के दर्शन करने का सौभाग्य भी इंदौर की जनता को मिलेगा। इसके साथही प्रत्येक व्यक् ितको रूद्राक्ष और रक्षासूत्र भी वितरित किए जाएंगे।

Share:

Next Post

भारत में जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है MG की इलेक्ट्रिक कार, जानें किन खूबियों होगी लैस

Sat Dec 10 , 2022
नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी MG मोटर्स की ओर से भी अब इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस किया जा रहा है। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार (Indian market) में नई इलेक्ट्रिक हैचबैक को लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में कार की खासियतों की जानकारी दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी […]