img-fluid

मां-बाप के साथ सो रही बेटी, रात में रहस्यमयी ढंग से लापता

June 18, 2026

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। परिवार का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगासागर एकता चौक के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। बीती रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद वह अपनी पत्नी, बड़ी बेटी और छोटी बेटी के साथ सो गए थे। पीडि़त पिता के अनुसार रात करीब 1:30 बजे उनकी अचानक नींद खुली। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। बेटी को कमरे में नहीं पाकर उन्होंने तत्काल पत्नी को जगाया और दोनों ने घर के अंदर तथा आसपास तलाश शुरू की। परिजनों ने देर रात तक गली-मोहल्लों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां छात्रा की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह तक तलाश जारी रहने के बाद परिजन गढ़ा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।


  • अपहरण का मामला दर्ज
    पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और छात्रा की तलाश में जुटी हुई है।

    इधर मजदूरी करने गई मां, घर लौटी तो गायब मिली बेटी
    मझगवां थाना क्षेत्र में भी एक किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। रामखिरिया हरदौल मोहल्ला निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा घर से अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार छात्रा की मां मजदूरी करने खेत गई हुई थी। जब वह दोपहर में घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं मिली। पहले उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्रा का पता नहीं चला तो परेशान मां मझगवां थाने पहुंची और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

    Share:

  • परियोजना तो पूरी, सड़क आधी-अधूरी

    Thu Jun 18 , 2026
    आखिर कितनी मौत के बाद जागेंगे जिम्मेदार, नर्मदा नल-जल परियोजना की खुदाई से राहगीर और वाहन चालक परेशान पनागर। नगर में नर्मदा नल-जल परियोजना के तहत वार्डों में सड़कों की खुदाई किए जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोद दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved