उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हिन्दू एकता शोभायात्रा द्वारा उज्जैन में किया हिन्दू राष्ट्र का उद्घोष

  • बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए-टावर पर हुई जागृति सभा

उज्जैन। सनातन संस्था द्वारा रविवार की शाम अरविंद नगर से हिंदू एकता शोभायात्रा निकाली गई जिसका समापन टॉवर चौराहा पर जागृति सभा एवं हिंदू राष्ट्र स्थापना के जयघोष के साथ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। सनातन संस्था के संस्थापक सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवले के जन्मोत्सव पर पूरे देश में हिन्दू राष्ट्र जागृति अभियान का आयोजन किया है, जिसके अंतर्गत उज्जैन में रविवार शाम 5 बजे से भव्य हिन्दू एकता शोभायात्रा निकाली गई। हीरा मील रोड स्थित अरविंद नगर से धर्मध्वज का अधिवक्ता भानुप्रताप सिंह पंवार विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा का समापन टॉवर चौराहा पर जागृति सभा और हिन्दू राष्ट्र स्थापना के जयघोष के साथ हुआ।



शोभायात्रा में केसरिया रंग के ध्वज के साथ लव जिहाद, देवताओं का अनादर, देश विरोधी हलाल सर्टिफिकेशन, गौहत्या, मंदिरों के सरकारीकरण आदि विभिन्न समस्याओं के लिए जागृति करने वाले पट्टिकाएं लिए लोग चल रहे थे। 3 चित्र रथों के माध्यम से हिन्दू राष्ट्र, क्रांतिकारियों का गौरवशाली इतिहास और सामाजिक दुष्प्रवृत्ति रोकने का संदेश इस शोभायात्रा के माध्यम से दिया जा रहा था। जयतु जयतु हिंदूराष्ट्रम, कौन चले रे..कौन चले..हिंदू राष्ट्र के वीर चले जैसे नारों से शोभायात्रा का मार्ग गुंजायमान हो उठा। समापन सभा में भारत रक्षा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी ने वर्ष 2012 में ही हिन्दू राष्ट्र स्थापना होकर रहेगी, यह बताया था, आज वह साकार होता दिख रहा है। राष्ट्रीय सेविका समिति समन्वयक श्रीमती राजश्री जोशी ने कहा कि भारत स्वाभाविक रूप से हिन्दू राष्ट्र है, अब उसे संवैधानिक रूप से निर्माण करने के लिए हमें प्रयास करने होंगे। भारत रक्षा मंच के मध्यभारत संगठ मंत्री शैलेंद्र सेठ ने कहा कि सोशल मीडिया के साथ हमारे सामथ्र्य के अनुसार हमें हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए कार्य करना होगा। शोभायात्रा में दबंग हिन्दू सेना के संस्थापक लोकेश शर्मा, शिवसेना गौरक्षा न्यास के संस्थापक मनीष चौहान, भारत रक्षा मंच के युवा संगठक कपिल गौड़, जिला मंत्री विजय जोशी, हिन्दू जनजागृति समिति के मध्यप्रदेश समन्वयक श्रीराम काणे, महाराष्ट्र समाज के पंकज चांदोरकर सहित कई लोग शामिल हुए।

Share:

Next Post

भैरवगढ़ जेल में जो अस्पताल में वहाँ सुविधाएँ नहीं

Tue May 9 , 2023
ज्यादा गंभीर मरीज हो जाए तो जिला अस्पताल ले आते हैं उज्जैन। भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में बने अस्पताल का बुरा हाल है। 16 बिस्तर का यह अस्पताल महज दो डॉटर और 6 पेरामेडिक स्टॉफ के भरोसे टिका है। यहां की आउट पेश्यंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) में मरीजों की संख्या बढऩे पर प्रहरियों से मदद ली जाती […]