देश

कोरोना के मामलों में आई कमी, बीते 24 घंटे में 38 हजार नए केस, 478 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना की वर्तमान स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,667 नए मामले आए हैं, जबकि 478 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35,746 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,87,673 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,28,322 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,38,088 हो गई है।

केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामले
केरल में कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बीते 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 114 लोगों की जान चली गई है।  वहीं, महाराष्ट्र में 6 हजार 6,86 केस सामने आए हैं, जबकि 158 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 7 हजार पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  तमिलनाडु में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, 23 राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू है।

Share:

Next Post

एमपी की कृषि मंडियों में बीते 5 साल में मिली 167 शिकायतें, जांच अब तक पूरी नहीं हुई

Sat Aug 14 , 2021
  भोपाल। एमपी (MP) में काम कर रही कृषि मंडियों (agricultural markets) में गड़बड़ी की बीते 5 साल में 167 शिकायतें मिली हैं. लेकिन इनमें से किसी भी मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है. विभाग यही कह रहा है कि सभी 167 मामलों में जांच  जारी है. मतलब साफ है कि किसान […]