आचंलिक

370 को हुआ डेंगू, 20 हजार घरों में सर्वे का दावा

  • कई इलाकों में नहीं पहुंची टीम

विदिशा। सरकारी अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीजों को बुखार शिकायत है। जिसके चलते उनकी जांच कराई जा रही है। खासतौर पर शहर में फैले डेंगू डर से भी जांच की जा रही है और अधिकांश की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। वहीं कुछ प्रायवेट पॉथोलॉजी पर डेेंगू की जांच कराने में रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। सरकारी आंकड़ों में जहां शहर में सिर्फ 370 डेंगू पॉजिटिव होने का दावा किया जा रहा है। वहीं 20 हजार से ज्यादा घरों में लार्वा सर्वे का दावा किया गया है। लेकिन सर्वे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उदयनगर कॉलोनी, सुभाष नगर, राजेन्द्र नगर बक्सरिया, काछी कुआ, स्वर्णकार कॉलोनी, बंटी नगर समेत कई ऐसी कॉलोनियां हैं जहां पर ना तो सर्वे करने के लिए कोई टीम पहुंची और ना ही कई इलाकों में फॉगिंग मशीन से छिड़काव हुआ है। अभी भी बड़ी संख्या में डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। कागजों में आंकड़ों की बाजीगरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि डेंगू के मरीजों का जहां विदिशा के सरकारी अस्पताल और मेडीकल कॉलेज में इलाज चल रहा है तो वहीं बड़ी संख्या में मरीजों को भोपाल ही रेफर किया जा रहा है। कई मरीज अपने स्तर पर ही भोपाल या फिर शहर के ही नार्सिंग होम में भी इलाज चल रहा है।



353 मरीज स्वस्थ्य होने का दावा
कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा उपलब्ध जानकारी अनुसार गत माह की स्थिति में कार्यालय की कॉन्बैक्ट टीम द्वारा विदिशा में डेंगू से बचाव हेतु लार्वा सर्वेए फीवर सर्वे किया गया। जिसके अंतर्गत टीम द्वारा 132 घरों का सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान तीन घरों में लार्वा पाया गया। टीम ने विनिष्टीकरण की कार्यवाही के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग कर जन जागरूकता लाने हेतु प्रचार-प्रसार किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गत माह की स्थिति में अभी तक 20419 घरों में लार्वा का सर्वे किया गया है। जिसमें अभी तक लार्वा से पॉजिटिव पाए गए घरों की संख्या 842 है। सैंम्पल एवं जांच की जानकारी देते हुए जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि गत माह की स्थिति में अभी तक डेंगू के लिए गए सैंपलों की संख्या 2237 है तथा पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 370 है। वहीं आज दिनांक तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 353 है।

Share:

Next Post

प्रज्जवल बुधनी के साथ जल जीवन, स्मार्ट क्लास, स्वास्थ्य रहेगी प्राथमिकता : कलेक्टर

Sat Dec 3 , 2022
श्रीमान डेस्क इंचार्ज महोदय लीड खबर से जुड़ी उल्लेखित हेडिंग को यथावत रखने का कष्ट करें सीहोर, अमित कुईया/कपिल सूर्यवंशी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सपना बुधनी विधानसभा को विकास मॉडल के रूप में तैयार किये जाने का है, जिसके लिये प्रज्जवल बुधनी प्रोजेक्ट चल रहा है। इसमें बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, नगर सौंदर्यीकरण, स्थानीय […]