देश मध्‍यप्रदेश

मकर संक्रांति पर सुबह से लगा नर्मदा के घाटों पर श्रद्धालु का तांता

नर्मदापुरम (narmadapuram)। मकर संक्रांति (Makar Sankranti festival) मनाने वाले श्रद्धालु रविवार सुबह से बड़ी संख्या में नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे, हालांकि सूर्य की आराधना का महापर्व मकर संक्राति उत्सव (Makar Sankranti festival) इस साल दो दिन मनाया जा रहा है। 14 और 15 जनवरी को नर्मदा स्नान किए जा रहे हैं, लेकिन पारंपरिक रूप मकर संक्रांति मनाने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में आज भी नर्मदा स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचे । कोहरे के बावजूद स्नान का सिलसिला सुबह पांच बजे से शुरू हो गया है। वहीं, शाम को मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी।



परंपरागत रूप से मकर संक्रांति पर्व को 15 जनवरी को मनाते हुए स्नान, दान, देव पूजन किया जाता रहा है। इसी मान्यता के चलते कुछ लोग 15 जनवरी को संक्रांति पर्व मना रहे है। रविवार तड़के 5 बजे से श्रद्धालु नर्मदा स्नान करने पहुंचे। 2 दिन तक संक्रांति के स्नान का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार 14 जनवरी को रात्रि 8.50 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसलिए 15 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति का पुण्य पर्वकाल होगा। जिसमें मुख्य स्नान होगा। पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सुबह तीर्थ नदियों में स्नान व तिल से बने पकवान, कंबल, ऊनी वस्त्र, चावल-मूंग की दाल आदि वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है।

जीवनदायिनी मां नर्मदा करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेठानी घाट, विवेकानंद, पर्यटन, कोरी घाट, सर्किट हाउस घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। होमगार्ड, पुलिस और राजस्व की टीमें सुबह से ही तैनात हैं। इसी प्रकार जिलेभर के नर्मदा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

Share:

Next Post

तिल के उबटन से कराया भगवान महाकाल को स्नान 

Sun Jan 15 , 2023
उज्जैन (Ujjain)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में रविवार को शास्त्रीय मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti festival) मनाया जा रहा है। शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Jyotirlinga Mahakal Temple) से हुई। तड़के चार बजे भस्म आरती में भगवान महाकाल (lord mahakal) को तिल के उबटन से स्नान कराया गया। तेज ठंड (strong cold) […]