देश

नागौर में ईद मनाने के दौरान आपस में भिड़े मुस्लिम समुदाय, जमकर चले पत्थर

नागौर। राजस्थान (Rajasthan) में पिछले दिनों से जिस तरह से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं, उससे लगने लगा है कि अब राजस्थान हिंसा का गढ़ बनता जा रहा है। जोधपुर की हिंसा (jodhpur violence) को हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि अब नागौर में से भी ऐसी ही एक खबर सामने आई है। जहां विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी (stone pelting) की। बताया जाता है कि इस दौरान दर्जनों वाहन टूट गए।

यह पूरी घटना नागौर शहर (Nagaur City) के किदवई मोहल्ले में हुई थी। इस घटना से लोगों में डर बना हुआ है। नमाज के बाद एक समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल नागौर में स्थिति नियंत्रण में है। तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। यह पूरी घटना ईद की नमाज अदा करने के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।


जोधपुर में तनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र (Police Commissionerate Area) में धारा 144 लगा दी है गई है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों से दुकानें बंद करवा दी गई। जोधपुर में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव (Minister of State for Home Rajendra Yadav) ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जोधपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है। 4 मई की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में आज रात 12 बजे तक इंटरनेट बंद किया गया है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि जोधपुर में असामाजिक तत्वों ने जो कृत्य किया है। वह निंदनीय है। समाज कंटकों से सख्ती से निपटा जाएगा। दोनों ही पक्षों में जो धार्मिक भावानाएं भड़काते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जोधपुर घटना में शामिल किसी भी जाति और धर्म के लोग हो. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के लिए सीएम गहलोत ने टीम गठित की है। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, गृह विभाग के एसीएस अभय कुमार और एडीजी लाॅ एंड आॅर्डर हवा सिंह घुमरिया टीम में शामिल किया गया है। गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव (Minister of State for Home Rajendra Yadav) ने कहा कि त्यौहार के समय इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। ऐसे समय भाजपा राजनीति करती है। यह उनका काम है। स्थिति नियंत्रण में है।

एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी अधिकारियों की भूमिका चिन्हित करने का समय नहीं है। अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का समय है। किसी के खिलाफ क्या कमी निकलती है। जांच कराई जाएगी। त्यौहार के समय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई है। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर एक धार्मिक समुदाय का झंडा फहराने के लेकर दो समुदाय आमने-सामने हो गए।

Share:

Next Post

भारत में आय में हो रही वृद्धि से महंगाई का तुलनात्मक रूप से कम होता असर

Wed May 4 , 2022
– प्रह्लाद सबनानी महंगाई (मुद्रा स्फीति) का तेजी से बढ़ना, समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से समाज के गरीब एवं निचले तबके तथा मध्यम वर्ग के लोगों को आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक विपरीत रूप में प्रभावित करता है। क्योंकि, इस वर्ग की आय, जो कि एक निश्चित सीमा में ही रहती है, का एक […]