img-fluid

Surat के मोटा वराछा में दीवार गिरने से आठ श्रमिक दबे, रेस्‍क्‍यू जारी, एक की मौत

March 23, 2021

सूरत/अहमदाबाद । सूरत (Surat) के वराछा में खुदाई के दौरान एक दीवार गिरने से आठ लोग दब गए। दीवार गिरने की सूचना मिलने पर दमकल का काफिला घटनास्थल पर पहुंचा और बचाव अभियान चलाया। उनमें से एक की मौत हो गई है।

बताया गया कि सूरत के बड़े वराछा क्षेत्र में अब्रामा के पास केदार हाइट्स नामक एक नवनिर्मित इमारत की भूमिगत पार्किंग स्थल में खुदाई की जा रही थी। तभी दीवार अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से आठ श्रमिक दब गए। घटना की जानकारी मिलने पर चार दमकल गाड़ियों के साथ दस से अधिक वाहनों का दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव अभियान चलाया गया है। लगभग 20 फीट नीचे दबे मजदूरों (laborers) को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल कर्मियोंं (Fire brigade) ने अभी तक दो लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि एक की मौत हो गई है।


  • घटनास्थल पर कटारगाम, कोसाड, मोटा वराछा, कपोदरा के अग्निशमन अधिकारी और जवान बचाव अभियान चला रहे हैं। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

    विपुल कांठारिया ने बताया कि कि 2-4 मजदूरों ने चेक पोस्ट पर दीवार गिरने की सूचना दी। चार दमकल गाड़ियों सहित दस वाहन दबे मजदूरों को निकालने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि गीली मिट्टी के कारण मजदूरों को निकालने में भी देरी हो रही है।

    Share:

  • Bangladesh: 14 आतंकियों ने रची थी Prime Minister Sheikh Hasina को मारने की साजिश, कोर्ट ने सुनाई सजा

    Tue Mar 23 , 2021
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) की एक अदालत ने आज एक बड़ा फैसला सुनाया है। साल 2000 में प्रधानमंत्री शेख हसीना ( Prime Minister Sheikh Hasina )की हत्या के प्रयास(conspired to kill) के लिए अदालत ने 14 इस्लामी आतंकियों (14 terrorists)को सजा सुनाई(court sentenced) है। दोषियों ने साल 2000 में हसीना को मारने की साजिश रची थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved