चुनाव 2024

Exit Poll 2023 Live: मालवा और निमाड़ में कांग्रेस को पछाड़ सकती है भाजपा

एक्जिट पोल २०२३ लाइव: मालवा और निमाड़ में कांग्रेस को पछाड़ सकती है भाजपा

भोपाल। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में मालवा और निमाड़ में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। मालवा-निमाड़ में भाजपा को 40 और कांग्रेस को 23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं जन की बात एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें, जबकि कांग्रेस को 102-125 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होगी।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस बार 77.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

Share:

Next Post

एयरलाइन गो फर्स्ट के CEO कौशिक खोना का इस्तीफा, कर्मचारियों से कही यह बात

Fri Dec 1 , 2023
मुंबई। बंद पड़ी विमानन कंपनी गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा एयरलाइन के दिवालिया कार्यवाही के लिए मामला दायर किए जाने के लगभग सात महीने बाद आया है। कौशिक ने गुरुवार को एयरलाइन के कर्मचारियों को लिखे एक ई-मेल में कहा कि 30 नवंबर कंपनी में उनका […]