इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

इंदौर की 3 प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग

इंदौर। इंदौर (Indore) में भीषण आग की वजह से देवास नाका क्षेत्र (Dewas checkpoint area) में अफरा तफरी मच गई। शनिवार तीन प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री (Three Plastic Fiber Factory) में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में धुआं कई किमी दूर रहने वाले लोगों को भी नजर आने लगा। देवास नाका क्षेत्र में लसूडिय़ा के औद्योगिक इलाके (Industrial areas) में यह आग लगी थी। आग के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।

टीआई संतोष दूधी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह आग प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी और कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें बहुत ऊपर तक उठती रही। फैक्ट्री में फाइबर और प्लास्टिक का काम होता है और यहां टंकियां बनाई जाती है। जानकारी के मुताबिक सुबह आग लगने से वहां पर स्टॉफ के बहुत कम लोग मौजूद थे।


पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी ये अभी पता नहीं चला है, जांच के बाद ही इसके बारे में स्पष्टता होगी। जहां पर आग लगी है वहां पर कई तरह की फैक्ट्रियां हैं। इनमें चॉकलेट, फॉर्मा, गारमेंट्स के साथ कई मोटर व्हीकल कंपनियां भी हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोग घबराहट में हैं। पुलिस और फायर दल ने आसपास के क्षेत्र में कवर किया है ताकि कोई और घटना न हो।

फैक्ट्रियों में आग की वजह से ब्लास्ट भी हुए लेकिन अभी हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। आग लगते ही सोशल मीडिया पर घटना स्थल के फोटो और वीडियो वायरल होने लगे। लोग दूर से ही वीडियो बना रहे थे। कई किमी दूर तक आग दिखाई पडऩे से लोग सोशल मीडिया पर अपडेट करते रहे।

Share:

Next Post

NIA ने मुंबई और बेंगलुरु में कई जगहों पर की छापेमारी, जानिए वजह

Sat Feb 11 , 2023
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठन ISIS और अल-कायदा (Al-Qaeda) के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों आतंकी संगठनों से संबंध रखने वाले कुछ संदिग्धों की तलाश में NIA ने शनिवार को मुंबई और बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सूत्रों ने ये जानकारी दी है। कहा […]