इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ…बोले, आदेश देने नहीं…निवेदन करने आया हूं

इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra of Rahul Gandhi) 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। उससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी इसे लेकर जमकर तैयारियों में जुटी है।

आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने इंदौर के जाल सभागृह में इंदौर समेत उज्जैन, आगर, बुरहानपुर, खरगोन समेत आसपास के जिलों के कांग्रेस नेताओं से संवाद किया और भारत जोड़ो यात्रा को दिल से जुड़कर सफल बनाने का निवेदन किया।

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ ने जाल सभागृह में जुटे कांग्रेसियों से कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जो अनेकता लिए है। दुनिया में कोई ऐसा देश नहीं, जो भारत की तरह हो, लेकिन अगर हमारी संस्कृति पर आक्रमण होगा, तो उसे बचाने के लिए हमें ही आगे आना होगा। भारत की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है और यही कांग्रेस की भी संस्कृति है। कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में सभी कांग्रेसियों से दिल से इस यात्रा से जुड़ने और यात्रा से जुड़े काम को करने का निवेदन किया और कहा कि मध्यप्रदेश की इस यात्रा को देश की सबसे बेहतर यात्रा बनाना है। इसे लेकर सभी कमर कस लें और दिल पर हाथ रख कर यह ठान ले कि 12 से 13 दिन मध्यप्रदेश की यह यात्रा सबसे यादगार यात्रा बनेगी।


कार्यक्रम को जेपी अग्रवाल, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, महेंद्र जोशी ने भी संबोधित किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने अपने स्वागत भाषण में कमलनाथ को आने वाला मुख्यमंत्री बताया, तो महेंद्र जोशी ने कहा था कि जब भारत गुलाम था, तब भी गांधी मैदान में थे और अब एक बार फिर गांधी मैदान में है। अरुण यादव ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को कांग्रेसियों की नैतिक जिम्मेदारी बताया। वहीं, सुरेश पचौरी ने इस यात्रा का कार्यक्रम सबके सामने रखा। जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अगर किसी कांग्रेसी को घर से निकलने के लिए कहना पड़ जाए, तो वह कांग्रेसी नहीं है। अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यकीन है कि पिछले डेढ़ महीने में दूसरे राज्यों ने जो इस यात्रा में कर दिखाया, उससे कई गुना ज्यादा मध्यप्रदेश कर दिखाएगा।

 

Share:

Next Post

गुजरात: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत

Tue Nov 8 , 2022
आणंद: गुजरात के आणंद (Anand of Gujarat) में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की चपेट में आने से मंगलवार को एक 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई. रेलवे पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान बीट्राइस आर्चीबाल्ड पीटर (Beatrice Archibald Peter) के रूप में हुई है. बताया गया कि जब वह आणंद रेलवे […]