भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के 60 वर्षीय पूर्व नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का आज सोमवार रात को कोरोना के चलते निधन होगया। शर्मा सिरोंज से निर्वाचित मध्य प्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य थे।
कोरोना संक्रमण के कारण पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई थी। वे राजधानी के निजी अस्पताल चिरायु में भर्ती थे। वे 11 मई को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उन्हे वेंटिलेटर बेड पर उपचार चल रहा था। शर्मा पहली बार वर्ष 1993 में 10वीं विधानसभा में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे वर्ष 1998, 2003 और 2008 में सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार विधायक बनते रहे। लगातार चार बार विजयी शर्मा उमा भारती के कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए थे। इस दौरान वे खनिज और जनसंपर्क विभाग के मंत्री रहे। बाबूलाल गौर की सरकार में उन्हें खनिज और संस्कृति मंत्री बनाया गया। वहीं शिवराज सिंह चौहान की सरकार में वे उच्च शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकिट ना देकर उनके छोटे भाई उमाकांत शर्मा को टिकट दिया था और अब वे ही वहां से विधायक हैं।
इंदौर। एक जून से इन्दौर ज़िले के समस्त देशी एवं विदेशी शराब (wine shops) की फुटकर विक्रेता की दुकानों एवं भांग, भांगगोटा तथा तथा मिठाई के दुकानो का संचालन प्रातः 8 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। दूसरी ओर किराना दुकान (grocery store) केवल 12 बजे तक खुली रह सकेंगी।
ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र (Murar police station area) में बुधवार को दो भाइयों के बीच हुए विवाद में भतीजी की जान बाल-बाल बच गई। विवाद में छोटा भाई बंदूक निकाल लाया और पथराव करने से मना पर गोली चला दी। गोली भजीती के पैर को भेदती हुई निकल गई, जबकि छर्रा लगने से राहगीर भी […]
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद एक होटल में भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ जापानी नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इन सभी लोगों के साथ बातचीत के दौरान जो बात सबसे अलग थी, वह थी वहां के बच्चों […]
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Jyotirlinga Lord Mahakaleshwar Temple) के गर्भगृह और नंदीहाल (Garbhagriha and Nandihal) में श्रद्धालु फोटोग्राफी नहीं कर पाएंगे। श्रद्धालुओं द्वारा फोटोग्राफी (photography by devotees) करने के कारण अन्य श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे दर्शन व्यवस्था में भी व्यवधान होता है। इस कारण गर्भगृह में फोटोग्राफी […]