उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शहर के कई उद्यानों से लेकर कॉलोनियों के प्रवेश द्वारों पर चढ़ा हुआ है भाजपा का रंग, कांग्रेसी करेंगे शिकायत

  • आगर रोड, इंदौर रोड, देवास रोड की नई पुरानी कॉलोनियों के गेट पर पार्षदों के नाम-बगीचों में भी प्रचार

उज्जैन। कुछ वर्षों पहले नगर निगम द्वारा शहर के अनेक स्थानों पर उद्यानों को संवारना गया था। वहां खेल उपकरण भी लगवाए गएथे, जिन पर किए गए रंग को लेकर कांग्रेसी निर्वाचन कार्यालय को शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। एक दर्जन से ज्यादा ऐसे कॉलोनी और उद्यान हैं, जहां की शिकायतें की जाएंगी। नगर निगम के अधीन शहर में 200 से ज्यादा उद्यान हैं। इनमें से 100 से ज्यादा उद्यानों को संवारने की कार्रवाई नगर निगम उद्यान विभाग और जनकार्य विभाग द्वारा की गई थी। विभिन्न क्षेत्रों के बगीचों में होने वाले कार्यों के अलग-अलग टेंडर जारी कर वहां काम कराए गए थे, जिसके तहत वॉकिंग ट्रैक बनाने से लेकर बच्चों के लिए खेल उपकरण और बेंच तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए थे।



पिछले दो दिनों से इन उद्यानों के फोटो और वीडियोग्राफी कांग्रेसियों द्वारा कराई जा रही है। आरोप लगाया जा रहा है कि कई उद्यानों में लगाए गए खेल उपकरणों को भाजपा के रंग में रंगा गया है। इनमें कई जगह ऐसी स्थिति है कि उद्यानों के समीप ही मतदान केंद्र हंै। दशहरा मैदान, शास्त्री नगर, क्षीरसागर, मंछामन मंदिर, योगेश्वर टेकरी, रविशंकर नगर उद्यान सहित अन्य उद्यानों में जनप्रतिनिधियों के नाम लिखे हैं और कई कॉलोनियों के प्रवेश द्वारों पर भी क्षेत्र के पार्षद का विधायकों के साथ बड़े अक्षरों में नाम लिखे हुए हैं। इसे लेकर कांग्रेस शिकायत दर्ज कराएगी।

Share:

Next Post

कैसे टिकिट बाँटे भाजपा ने..जहाँ 4 हजार ब्राह्मण मतदाता वहाँ दूसरे वर्ग को टिकिट

Mon Jun 20 , 2022
वार्ड 48 अनारक्षित महिला वार्ड है-यहां ब्राम्हण मतदाताओं की संख्या 4000 से ज्यादा फिर भी समाज को नहीं दिया प्रतिनिधित्व उज्जैन। शहर के सबसे बड़े वार्ड 48 जो कि अनारक्षित महिला वार्ड है। यहां से भाजपा की प्रदेश नेत्री एडवोकेट अपेक्षा शुक्ला जो महिला मोर्चा प्रदेश में सोशल मीडिया प्रभारी ने टिकिट मांगा था लेकिन […]