img-fluid

अस्पताल में डॉक्टर की जगह माली लगा रहा था मरीज के सिर पर टांके, वीडियो वायरल; सिर में ही रह गई सुई

August 08, 2026

मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले (In Mauganj district) में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था (Public health system)  पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें अस्पताल का माली एक घायल मरीज के सिर पर टांके लगाता नजर आ रहा है। दावा है कि वीडियो बनाए जाने की जानकारी मिलते ही माली बीच में ही वहां से हट गया और मरीज के सिर में सुई लगी रह गई।

वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

जमीन विवाद में घायल होकर अस्पताल पहुंचा था मरीज

जानकारी के मुताबिक, 21 जुलाई को जमीन विवाद में घायल हुए छोटेलाल कोल इलाज के लिए नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे।

इसी दौरान अस्पताल में काम करने वाले माली जानकी कुशवाहा को मरीज की ड्रेसिंग करते और उसके सिर पर टांके लगाते देखा गया। वीडियो में वह ग्लव्स पहनकर घायल मरीज के सिर पर टांके लगाता दिखाई दे रहा है।


  • वीडियो बनता देख बीच में ही हट गया

    वायरल वीडियो में माली मरीज के सिर की चोट पर टांके लगाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जब उसे पता चला कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है तो वह टांके लगाने के बीच में ही वहां से हट गया।

    दावा है कि इस दौरान मरीज के सिर में सुई लगी रह गई। बाद में इसी माली द्वारा मरीज के सिर पर टांके लगाए जाने की बात सामने आई।

    वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा है कि अगर अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ मौजूद हैं, तो किसी मरीज की ड्रेसिंग या टांके लगाने का काम माली से क्यों कराया गया?

    आठ साल से खाली है ड्रेसर का पद: BMO

    मामले पर नईगढ़ी के बीएमओ आरके पाठक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब आठ साल से ड्रेसर का पद खाली है। इस पद को भरने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार जानकारी दी जा चुकी है।

    बीएमओ के मुताबिक, जानकी प्रसाद कुशवाहा अर्द्धकुशल कर्मचारी है और पहले दूसरे मद से यहां काम करता था। उनका कहना है कि अस्पताल आने वाले कई मरीज खुद भी चाहते हैं कि उनकी ड्रेसिंग जानकी प्रसाद ही करे।

    हालांकि, इस दलील के बावजूद यह सवाल बना हुआ है कि किसी अस्पताल में माली के पद पर काम करने वाले व्यक्ति से मरीज के सिर पर टांके लगवाना नियमों के अनुरूप कैसे हो सकता है।

    मरीज को कुछ हो जाता तो जिम्मेदार कौन?

    इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर किसी गैर-प्रशिक्षित व्यक्ति से इलाज कराने के दौरान मरीज की हालत बिगड़ जाती या कोई गंभीर चिकित्सकीय जटिलता सामने आती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?

    वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और वीडियो की जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

    Share:

  • मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी सफल, मेटल प्लेट निकाली गई, अस्पताल पहुंचकर शुभेंदु अधिकारी ने जाना अभिनेता का हाल

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली । अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के स्वास्थ्य को लेकर शुक्रवार को अहम जानकारी सामने आई। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने कोलकाता के एक निजी अस्पताल पहुंचकर मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved