मनोरंजन

गौतमी कपूर ने पति राम कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अभिनेता राम कपूर आज 1 सितम्बर को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। टीवी अभिनेत्री गौतमी कपूर ने राम कपूर के जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। गौतमी ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए तैयारियां की है। इन तस्वीरों में से एक में फूलों का खूबसूरत गुलदस्ता दिखाई दे रहा है। वहीं अन्य तस्वीरों में एक फ्रेम नजर आ रहा है, जिसमें राम कपूर की कई तस्वीरें लगी हुई है। गौतमी कपूर ने लिखा-‘इस धरती के सबसे प्यारे इंसान को जन्मदिन की बधाई। आप हमेशा खुश रहो। बहुत-बहुत प्यार।’
1 सितम्बर, 1973 को जन्मे राम कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा की बदौलत मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाई है। उन्होंने टेलीविजन के साथ-साथ कई फिल्मों एवं वेब सीरीज में भी काम किया और अपने अभिनय की छाप छोड़ी। राम कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1998 में धारावाहिक ‘हिना’ से की। इस धारावाहिक में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
साल 2000 में राम कपूर धारावाहिक ‘घर एक मंदिर’ में नजर आए। इस धारावहिक में उनके अपोजिट गौतमी कपूर नजर आई थी। इसी धारावाहिक की शूटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने 14 फरवरी, 2003 को शादी कर ली। राम और गौतमी के दो बच्चे बेटी सिया और बेटा अक्स है।
राम कपूर और गौतमी कपूर साथ में धारावाहिक घर एक मंदिर, कहता है दिल और क्योंकि सास भी कभी बहु थी में काम कर चुके हैं। दोनों की कमेस्ट्री ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी पसंद की गई। राम कपूर धारावाहिकों के अलावा कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाते भी नजर आए हैं, जिनमें 50 डे वॉर कारगिल, मानसून वेडिंग, मिस्ड कॉल, कार्तिक कालिंग कार्तिक, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हमशकल्स, लवयात्री, थप्पड़ आदि शामिल हैं। इनके अलावा राम कई रियलिटी शो और वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। राम कपूर जल्द ही कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आएंगे।
Share:

Next Post

दुनिया में हर 4 में से 1 नहीं लगाना चाहता कोविड-19 का टीका

Wed Sep 2 , 2020
नई दिल्ली। एक नए सर्वेक्षण में पता चला है कि वैश्विक रूप से चार लोगो में से एक COVID-19 कि वैक्सीन नहीं लगवाना चाहता है। जिसका मुख्य कारण वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स और प्रभावशीलता के बारे में उनकी आशंका है। लेकिन भारत में ऐसे लगभग 13 प्रतिशत से कम लोग है। 27 देशों के लगभग 20,000 […]