img-fluid

राज्य में सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही…MP में गरजी प्रियंका गांधी

November 06, 2023

भोपाल: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव (Elections in Madhya Pradesh on 17th November) होने हैं. चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों अपना दमखम लगाने में जुटी हैं. सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचीं प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राज्य की बीजेपी सरकार (BJP government) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. उन्होंने राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ने का आऱोप लगाया. वहीं उन्होंने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी की तरफ से दी जाने वाली गांरटी का जिक्र किया.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है. जिसके मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस राज्य के हर वर्ग की सुख-सुविधाओं का ख्याल रखेगी. किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा, राज्य के लोगों के 100 यूनिट बिजली माफ कर दी जाएगी.


कांग्रेस की गारंटी के मुताबिक गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेंगे. वहीं राज्य में 2 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी. स्कूली छात्रों का छात्रवृत्ति दी जाएगी. प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क नहीं लिए जाएंगे. प्रियंका गांधी के मुताबिक कांग्रेस गांव, किसान, बिजली, पानी, स्वास्थ्य- सब कुछ की गारंटी देगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ”उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है…आपके प्रदेश (मध्य प्रदेश) में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है… महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं…अब आपके सामने चुनाव है, आप चुनिए की क्या आपको फिर से इन्हें 5 साल देना है कि आप पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अपराध बढ़े? … कल केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक वीडियो सामने आया जिसमें हजारों करोड़ की बातें हो रही हैं…वहां अडानी जी सरकार की मदद से एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमा रहे हैं और देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमा रहा है.”

Share:

  • पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश, महिला के गले से सोने की चेन झपटकर भागे थे | Two miscreants caught by the police, snatched the gold chain from the woman's neck and ran away

    Mon Nov 6 , 2023
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved