भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Women’s Day से पहले गुना प्रशासन ने Devi Ahilya Bai से छीना ‘सम्मान’

  • मंत्री के दादाजी के नाम पर सड़क का नामकरण करने से उपजा विवाद

भोपाल। देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) देश में नारी सम्मान और वीरता की प्रतीक मानी जाती है, ऐसे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) से चंद दिन पहले गुना प्रशासन ने देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) का सम्मान छीन लिया है। हाल ही में गुना में देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) चौराहे से निकली न्यू टेकरी रोड का नामकरण प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया (Mahendra Singh Sisodiya) के दादाजी सागर सिंह सिसौदिया के नाम पर किया गया है। जिस पर विवाद गहरा गया है। गुना जिला प्रशासन के इस फैसले का देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) चौराहे के लिए जमीन दान करने वालों ने खुलकर विरोध किया है। विरोध बढ़ा तो गुना नगर पालिका ने बिना प्रमाणित दस्तावेज जारी कर कहा है कि जिस सड़क का नामकरण सागर सिंह सिसौदिया के नाम पर किया गया है, उसका प्रस्ताव नगर पालिका परिषद ने 2019 में ही पारित कर दिया था। मंत्री समर्थकों का यह भी दावा है कि देवी अहिल्या बाई के नाम पर कभी चौराहा भी नहीं था। हालांकि चौराहे पर ‘देवी अहिल्या बाई होल्कर (Devi Ahilya Bai Holkar) चौराहे’ का बाकायदा बोर्ड लगा हुआ है। जबकि अहिल्या बाई चौराहे के लिए एक बीघा जमीन दान करने वालों का आरोप है कि उन्होंने देवी के नाम पर जमीन दी थी। अब किसी और के नाम पर नामकरण किया गया है। ऐसे में उन्हें जमीन वापस दी जाए। इस संबंध में जमीन दानदाताओं ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) से भी मुलाकात की। जमीनदाताओं के अनुसार जमीन सरकार को दान में दी गई थी, जमीन का सरकार क्या उपयोग करती है यह सरकार तय करती है। हालांकि गुना प्रशासन के खिलाफ दानदाताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मंत्री समर्थकों का तर्क
सड़क का नामकरण सागर सिंह सिसौदिया (Sagar Singh Sisodiya) के नाम पर करने के पक्ष में मंत्री समर्थक भी उतर आए हैं। गुना नपा ने सफाई दी है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सागर सिंह सिसौदिया के नाम पर नामकरण का प्रस्ताव 2019 में ही पीआईसी बैठक में लाया जा चुका था। नपा ने इस रोड का नामकरण अहिल्याबाई के नाम पर नहीं किया गया था। विवाद बढऩे पर यह तथ्य भी सामने आया है कि टेकरी रोड अब सागर सिंह सिसौदिया (Sagar Singh Sisodiya) मार्ग के नाम से जानी जाएगी। जबकि इस मार्ग पर स्थित चौराहे का नामकरण माता अहिल्यादेवी के नाम पर किया गया था।

Share:

Next Post

हर साल 50 हज़ार Robot बनाएगा भारत का ये शहर

Fri Mar 5 , 2021
नोएडा। भारतीय कंपनियों की डिमांड को पूरा करने के लिए अब नोएडा (Noida) में हर साल करीब 50 हज़ार रोबोट (Robot) बनाए जाएंगे। कंपनियों की डिमांड पूरी करने के साथ ही यहां रोबोटिक्स इंजीनियरों (Robotics Engineer) को रोज़गार का भी मौका मिलेगा। भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स कंपनियों में से एक एडवर्ब टेक्नोलॉजीज […]