img-fluid

‘मैंने 1.11 लाख रुपये दान किए थे, फिर भी पीएम मोदी मौन क्यों?’ राम मंदिर चढ़ावा मामले पर दिग्विजय सिंह का सवाल

June 28, 2026

रतलाम। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं राम मंदिर निर्माण के लिए 1,11,000 रुपये का दान चेक के माध्यम से दिया था, लेकिन अब जब चढ़ावे में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है, तब प्रधानमंत्री की चुप्पी समझ से परे है।

रतलाम में मीडिया से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैंने 1,11,000 रुपये का दान चेक से दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की थी, लेकिन इतने गंभीर मामले पर आज तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।”

‘बड़ी लूट हुई, फिर भी देर से दर्ज हुई एफआईआर’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने कहा कि शिकायत सामने आने के काफी समय बाद मामला दर्ज किया गया और जांच एजेंसियों को आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी मांगना चाहिए था।


  • विपक्ष लगातार उठा रहा है सवाल

    राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष लगातार ट्रस्ट और संबंधित लोगों पर सवाल उठा रहा है। चंदे में कथित गबन के आरोपों के बीच कई नेताओं और पदाधिकारियों के नाम भी चर्चा में आए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने 26 जून को आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियां अब कथित हेराफेरी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं।

    मंदिर ट्रस्ट की आय में चढ़ावे का बड़ा हिस्सा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी आमद के साथ चढ़ावे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। ट्रस्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंदिर की कुल आय 327 करोड़ रुपये रही, जिसमें से करीब 153 करोड़ रुपये केवल श्रद्धालुओं के चढ़ावे से प्राप्त हुए।

    कैसे हुआ कथित गड़बड़ी का खुलासा?

    जानकारी के अनुसार, कथित चढ़ावा गड़बड़ी की आशंका मई के अंतिम सप्ताह में सामने आई। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जब बैंक में जमा राशि और दानपेटियों से प्राप्त औसत चढ़ावे का मिलान किया, तो उन्हें अंतर दिखाई दिया। इसके बाद निगरानी बढ़ाने के लिए उस कक्ष में गुप्त कैमरे लगाए गए, जहां दानपेटियां खोली जाती थीं, नकदी की गिनती होती थी और नोटों की गड्डियां तैयार की जाती थीं। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

    Share:

  • कैलाश मानसरोवर यात्रा पर संकट, नेपाल में फंसे 52 भारतीय, वीजा रोकने का चीन पर आरोप, विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली। पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) पर गए करीब 52 भारतीय श्रद्धालु (Indian) इस समय नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) में फंसे हुए हैं और आगे की यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को विदेश मंत्रालय से तुरंत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved