img-fluid

मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार…बंगाल में जीत को लेकर क्या बोली ममता

April 29, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल 206) को 142 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोट देने आ रहे मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक दूसरे चरण में लगभग 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मतदान के दौरान कुछ जगहों से हिंसा और गड़बड़ी की छिटपुट खबरें सामने आईं, लेकिन अब तक कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि केंद्रीय बलों की सख्त निगरानी और 142 सामान्य पर्यवेक्षकों व 95 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती के चलते स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में रही.

RPF इस तरह से टार्चर नहीं कर सकती: ममता
इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. राज्य में सीआरपीएफ की भारी तैनाती को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. भवानीपुर में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, तृममूल कांग्रेस (TMC) चुनाव जीत रही है. CRPF इस तरह से टार्चर नहीं कर सकती.’ वोट डालने के बाद उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाया.


  • टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ‘केंद्रीय बल के लोग और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं, उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा. कल रात से उन्होंने अत्याचार शुरु किया. हमारे कितने लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया. यह कोर्ट की अवमानना है, मैंने कभी इस तरह का लोकतंत्र नहीं देखा.’

    सेंट्रल फोर्स पर बरसीं ममता
    उन्होंने कहा, ‘CRPF इस तरह लोगों को परेशान नहीं कर सकती. यहां राज्य पुलिस नहीं है, इन्हें सीमा की रक्षा करनी चाहिए लेकिन इसकी जगह वे एक राजनीतिक दल की रक्षा कर रहे हैं. मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं और इस बार इतना अत्याचार हो रहा है… इन्होंने महिलाओं, बच्चों को मारा… राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग़, घोघाट, कैनिंग, इन सभी जगहों पर इन्होंने एजेंट को बाहर कर दिया. क्या यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव है?’

    सभी हिंदू जाग गए: शुभेंदू अधिकारी
    बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी ने इससे पहले कहा, ‘अभी-अभी CO ने आदेश दे दिया कि पूरे राज्य में 4 से ज्यादा लोग जहां खड़े होंगे उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है. CO ने आदेश दिया है कि जो लोग पहले ही वोट दे चुके हैं वे घर चले जाएं.’ TMC द्वारा हंगामे पर उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेशी मुसलमान, घुसपैठिया, वे लोग हंगामा कर रहे थे, लेकिन सभी हिंदू जाग गए हैं.’

    ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी पोलिंग बूथ पर पहुंचे
    कोलकाता के भवानीपुर सीट से एक दिलचस्प राजनीतिक नजारा भी देखने को मिला जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदू अधिकारी एक ही समय पर चक्रबेरिया स्थित कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 73 के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे. हालांकि दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन उनकी एक साथ मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया. भवानीपुर इस चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में से एक बनकर उभरा है, जहां मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है.

    Share:

  • काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Wed Apr 29 , 2026
    वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने काशी विश्वनाथ मंदिर में (In Kashi Vishwanath Temple) विधिवत पूजा-अर्चना की (Performed Rituals) । इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि की कामना कर त्रिशूल और डमरू दिखाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया । पीएम मोदी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved