उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Nagar Nigam ने पैसा नहीं दिया तो क्या साँघी ब्रदर्स ने बदले में चार सिटी बसें रख ली

  • डिपो से हुई बसें गायब-सभी 89 सिटी बसों की गिनती की जाए-कई बसों की मात्र ऊपरी बॉडी ही बची-आगर रोड स्थित शोरूम पर कैसे पहुँची सिटी बसें-डिपो इन्चार्ज ने कहा मुझे जानकारी नहीं

उज्जैन। नगर निगम में एक चांैकाने वाला मामला सामने आया है और आशंका है कि निगम के सिटी बस डिपो से बसें गायब हुई हैं तथा जो बसें खड़ी हैं उनके अंदर का अधिकांश सामान निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आगर रोड स्थित एक प्रायवेट कंपनी के शोरूम परिसर में 4 सिटी बसें खड़ी हुई हैं जिन्हें लेकर निगम अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं। यह भी चर्चा है कि उक्त कंपनी को नगर निगम से लाखों रुपए का भुगतान लेना है। इसके ऐवज में उक्त सिटी बसें वहाँ खड़ी कर दी गई हैं..लेकिन वरिष्ठ अधिकारी इससे अनजान हैं। निगम आयुक्त को पूरे मामले की जाँच करानी चाहिए।


नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक निगम के पास 89 सिटी बसें हैं जिसमें से 39 बसें सी एन जी की हैं और 50 सिटी बसें डीजल इंजन की है लेकिन फिलहाल नगर निगम के वर्कशॉप में 89 सिटी बसों में से कितनी वहां मौजूद है। यह बसों की गिनती करने के बाद ही पता चल पाएगा ऐसा इसलिए है। नगर निगम की सिटी बसों में से 4 सिटी बस आगर रोड उज्जैन स्थित टाटा मोटर्स के सांघी ब्रदर्स शोरूम के पीछे खड़ी है। एक बस की कीमत लगभग 25 से 30 लाख रुपए है। इस लिहाज से करीब एक करोड़ से अधिक की बसें सांगी ब्रदर्स पर मौजूद है ऐसे में सवाल यह उठता है कि सांघी ब्रदर्स के शोरूम पर यह सिटी बसें कैसे पहुंची इसका ठीक प्रकार से जवाब ना तो सांघी ब्रदर्स के अधिकारी दे पा रहे हैं और नाही नगर निगम के अधिकारी। सुनील जैन वर्कशॉप प्रभारी नगर निगम से सांगी ब्रदर्स पर खड़ी सिटी बसों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा की साघी ब्रदर्स पर खड़ी सिटी बसों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, और ये सिटी बसें वहां कैसे पहुंची इसकी भी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में सांघी ब्रदर्स के अधिकारी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि शोरूम इंचार्ज अभी बाहर गई हुई हैं उनके आने पर ही बसों के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी लेकिन इतना जरूर है कि यह नगर निगम की 4 सिटी बसें यहां पिछले 4 साल से रखी हुई है अब यह बसें यहां कौन लाया और किस उद्देश्य रखी हुई है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। इस संबंध में हमने उज्जैन नगर निगम कमिश्नर से बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बहरहाल नगर निगम की एक करोड़ से अधिक कीमत की 4 बसें नगर निगम वर्कशॉप से गायब होकर सांगी ब्रदर्स पर पहुंच गई और वर्कशॉप प्रभारी को इसकी कोई जानकारी नहीं होना यह एक गंभीर विषय है और जांच का विषय भी है। यह जानना भी जरूरी है कि नगर निगम के वर्कशॉप में 89 सिटी बसों में से कितनी मौजूद है एवं कितनी और कैसे गायब हो गई है। इस मामले में सभी बसों की गिनती कराई जाना चाहिए। 4 बसों का शोरूम में खड़ा होना बड़े घोटाले का इशारा कर रहा है।

Share:

Next Post

आखिर क्यों लगातार अपने मिशन में फेल रही भारत बायोटेक? जानें क्‍या हो सकती है वजह

Sun Sep 26 , 2021
नई दिल्ली. इस साल भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (Covaxin) को बड़े ज़ोर-शोर से लॉन्च किया गया था। दावा किया गया था कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ये वैक्सीन बेहद कारगर साबित होगी। इसमें कोई शक नहीं कि ये वैक्सीन बेहद असरदार है, लेकिन वैक्सीन की बेहद कम सप्लाई के चलते ये देश […]